{"_id":"583bdead4f1c1b101ede51de","slug":"off-ineffective-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले बैंक-बाजार, बंद के ऐलान का बंटाधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले बैंक-बाजार, बंद के ऐलान का बंटाधार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 28 Nov 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में बंद की हकीकत बयां करती तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर शहर में बंद बेअसर रहा। सभी दुकाने खुली रही। वहीं लंबी दूरी के वाहन भी सामान्य रूप से चलते दिखाई दिए। हालांकि कुछ जगहों पर वाम दलों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नोट बंदी के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन किए। लेकिन बंद के आह्वावान का नतीजा तड़के ही देखने को मिल गया था।
बाजार पर बंद की बजाय नोटबंदी का असर ज्यादा नजर आया।
सोमवार सुबह धीरे-धीरे दुकानें खुलने का सिलसिला शुरू हुआ। कुछ इलाकों के व्यापारीं असमंजस की स्थिति में थे। इसलिए उन्होंने दोपहर तक अपनी दुकाने खोलीं। बातचीत होने पर व्यापारियों बोले पहले ही धंधा मंदा चल रहा है, ऊपर से अब बंद का एलान परेशान कर रहा है। हमने दुकानें खोली हैं लेकिन ग्राहक नदारद हैं। बंद को लेकर व्यापारियों के चेहरे पर नाराजगी साफ दिखाई दी।
बड़े व्यापारियों से लेकर छोटे विक्रेता तक बंद का विरोध करते दिखे। ज्ञात हो अमर उजाला डॉटकॉम ने रविवार की रिपोर्ट में तमाम व्यापार मंडलों से बातचीत कर बंद को लेकर उनके विचार पहले ही रख दिए थे। इंडस्ट्रियल इलाकों से लेकर बाजारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में पोस्टर लगे नजर आए। द यूपी इण्डस्ट्रियल एस्टेट मैन्यूफेक्चर्स एसोसिएशन ने पीएम के भ्रष्टाचार व कालेधन पर नकेल लगाने के लिए उठाए गए कदम का स्वागत किया।