{"_id":"5ce2887ebdec22070264bc12","slug":"ofc-will-be-recruited-contract-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुध निर्माणियों में होगी संविदा कर्मियाें की भर्ती, रिक्त पदों का मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुध निर्माणियों में होगी संविदा कर्मियाें की भर्ती, रिक्त पदों का मांगा ब्योरा
Mon, 20 May 2019 06:18 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 20 May 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर आयुध निर्माणियों में पहली बार संविदा पर अनौद्योगिक (उत्पादन क्षेत्र से इतर) कर्मचारियों की भर्ती होने जा रही है। निर्माणियों में कुल रिक्त पदों में से अधिकतम 75 फीसदी पदों पर इनकी नियुक्ति होगी।
इस संबंध में 15 मई को आयुध निर्माणी बोर्ड की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया संबंधी दिशा निर्देश जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। बता दें कानपुर में पांच आयुध निर्माणियां हैं। मौजूदा समय में निर्माणियों में संविदा पर औद्योगिक कर्मचारियों की ही भर्ती होती है।
ये कर्मचारी निर्माणी में उत्पादन आदि के कार्य से जुड़े होते हैं। निर्माणियों में अनौद्योगिक कर्मचारियों की कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। फायरमैन, ड्राइवर, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
सभी निर्माणियों के वरिष्ठ महाप्रबंधकों और प्रबंधकों के पास आए आदेश में उदाहरण देकर बताया गया कि अधिकतम 75 फीसदी पदों पर ही भर्तियां होंगी। आदेश में सभी निर्माणियों के प्रबंधकों से रिक्त पदों का ब्योरा आदि मांगा गया है। वहीं इंटक नेता आशीष पांडेय का कहना है कि इससे निर्माणियों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। सरकार का यह अच्छा कदम है।