{"_id":"6ae508b0cf335a0a330d50f6","slug":"oef-cooperative-bank-shareholders-have-not-received-dividends-for-four-years-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1699235-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ओईएफ सहकारी बैंक के अंशधारकों को चार वर्षों से नहीं मिला लाभांश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ओईएफ सहकारी बैंक के अंशधारकों को चार वर्षों से नहीं मिला लाभांश
विज्ञापन
कानपुर। आर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्टरी (ओईएफ) स्थित ओईएफ प्रारंभिक सहकारी बैंक लिमिटेड के अंशधारकों को पिछले चार वर्षों से शेयर पर लाभांश (डिविडेंड) नहीं मिलने का मामला शासन तक पहुंच गया है। ओईएफ किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई ने 28 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहकारिता आयुक्त एवं निबंधक उत्तर प्रदेश को अलग-अलग पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
यूनियन ने आरोप लगाया है कि बैंक प्रबंधन लगातार वित्तीय वर्षों में घाटा होने का हवाला देकर अंशधारकों को लाभांश का भुगतान नहीं कर रहा है। जबकि दूसरी ओर बैंक अपनी सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है और अंशधारकों की शेयर धनराशि का भी उपयोग कर रहा है। यूनियन ने बैंक के पिछले चार वित्तीय वर्षों के अर्जित लाभ एवं घाटे, आय-व्यय और संपूर्ण वित्तीय स्थिति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। महामंत्री समीर बाजपेई ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी मेहनत की कमाई से बैंक में शेयर धनराशि जमा की है। ऐसे में उनके हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।