फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Obscene photos taken after raping a girl, got abortion done while pregnant, crossed all limits to break the marriage

Hamirpur: युवती से दुष्कर्म कर खीचीं अश्लील तस्वीरें, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, शादी तोड़ने के लिए सारी हदें की पार

Sat, 25 Jun 2022 06:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 25 Jun 2022 06:32 PM IST
सार

भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने  गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कराया। अब युवती की शादी तुड़वाने के लिए उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दीं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Obscene photos taken after raping a girl, got abortion done while pregnant, crossed all limits to break the marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म, गर्भपात कराने और सोशल मीडिया में अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। मामला भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र का है, जहां शादी तुड़वाने के लिए फोटो वायरल कर दी गईं। पीड़िता के पिता ने युवक और उसके पिता के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने थानाध्यक्ष भरत कुमार को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि एक वर्ष पूर्व पड़ोसी युवक ने तमंचे की नोक पर सूना घर पाकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था और अश्लील फोटो बना ली थी। इसके बाद वह पुत्री को धमकाकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात भी करा दिया। 

विज्ञापन

इसके बाद भी वह उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। उसने अपनी पुत्री का विवाह तय किया था। विवाह तय होने के बाद उसने पुत्री की अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी। इससे उसकी पुत्री का रिश्ता टूट गया है। पिता का आरोप है कि उसने युवक के पिता से उलाहना दिया, लेकिन उसने गाली गलौज कर उसे मारा पीटा। 

विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि युवक का पिता अपराधी और सजायाफ्ता है। हाईकोर्ट से जमानत के बाद बाहर है। युवक का एक भाई दुष्कर्म के आरोप में जेल में निरुद्ध है। पीड़ित ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए पुलिस को भेजा गया है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed