फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Number of dengue patients increasing rapidly

'डेंगू का डंक', छात्रा समेत 10 और बीमार, यहां तेजी से बढ़ रही है मरीजों की संख्या

Mon, 29 Oct 2018 10:36 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 29 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
Number of dengue patients increasing rapidly
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में डेंगू की चपेट में आने से जिले के 10 मरीजों का कानपुर और लखनऊ मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। सोमवार को डेंगू की पुष्टि रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग की संक्रामक रोग टीम मरीजों के घर पहुंची। घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। 
विज्ञापन


मौसम में बदलाव के साथ ही डेंगू का कहर तेजी से बढ़ रहा है। एक सप्ताह के अंदर जिले में डेंगू के 21 मरीज मिल चुके हैं। जिला संक्रामक रोग विभाग के नोडल अधिकारी डा. आरएस मिश्रा ने बताया कि तापमान में गिरावट के साथ ही डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का घनत्व बढ़ जाता है।
विज्ञापन


दिन के समय डेंगू का मच्छर लोगों को अपना शिकार बनाता है। सोमवार को वह कई मरीजों के घर भी पहुंचे। असोहा के उमरा गांव में उन्होंने एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ दवा भी वितरित की। नगर पालिका फागिंग कराने को तैयार नहीं है। जबकि नगर पालिका को मलेरिया विभाग दवा उपलब्ध करा चुका है। ईओ रामपूजन  का कहना है कि जल्द ही फागिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के हिरन नगर निवासी अंशुमान सिंह, असोहा उमरा निवासी शशि दीक्षित, गांधी नगर निवासी छात्रा गरिमा मिश्रा, विष्णु तिवारी, जाहिल अहमद, शुक्लागंज निवासी सुनीता मिश्रा, अनूप और मुकेश शामिल हैं। जबकि शशिपाल और आसिफ के पते की पुष्टि नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed