फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now you can see far, middle and near objects clearly through one lens

Kanpur News: अब एक लेंस से दूर, मध्य और पास की चीजें साफ दिखेंगी

Mon, 12 May 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Now you can see far, middle and near objects clearly through one lens
काॅन्फ्रेंस में डाॅक्टर।  - फोटो : संवाद
कानपुर। कनिकाकॉन कॉन्फ्रेंस में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके नारंग ने बताया कि अब ऐसा लेंस आ गया है कि जिसे लगाने पर मोतियाबिंद रोगी को दूर, मध्य और पास की चीजें साफ दिख सकेंगी। इसे इडोफ (एक्सटेंडेड डेप्थ ऑफ फोकस) लेंस कहते हैं। उन्होंने बताया कि पहले जो लेंस लगाए जाते रहे, उससे दूर की चीज तो साफ दिखती है लेकिन पास के लिए चश्मा लगाना पड़ता है।
विज्ञापन


इस मौके पर नौ सर्जरी की गईं जिन्हें लाइव दिखाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कानपुर ऑफ्थेल्मिक सोसाइटी और कनिका अस्पताल के बैनर तले हर्षनगर स्थित एक होटल में किया गया। उद्घाटन डॉ. नारंग ने किया। उन्होंने बताया कि वैसे तो मोतियाबिंद की समस्या उम्र बढ़ने के साथ होती है लेकिन कोरोना काल में स्टीरॉयड का अधिक इस्तेमाल होने पर लोगों को मोतियाबिंद की दिक्कत हो रही है। डॉ. नारंग ने बताया कि एक 20 साल के युवा रोगी के चश्मे के नंबर माइनस नौ रहा है। वह बहुत मोटा चश्मा लगाता रहा। उसकी आंख में चश्मे के नंबर का लेंस डाल दिया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. मनीष महेंद्रा ने बताया कि लाइव सर्जरी में सात रोगी मोतियाबिंद के रहे हैं। कॉन्फ्रेंस के चेयरपर्सन डॉ. शरद वाजपेयी ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में देश के प्रमुख विशेषज्ञों ने शिरकत की। इस मौके पर डॉ. अमित पोरवाल, डॉ. समरेश, डॉ. जतिंदर वाही, डॉ. बेला, डॉ. विशाल कटियार, डॉ. दीवाकांत मिश्रा, डॉ. सत्यजीत सिन्हा, डॉ. अनुपम आहूजा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed