फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now the Kho-Kho team of UP will be decided through state level competition.

Kanpur News: अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से तय होगी यूपी की खो-खो टीम

Mon, 09 Mar 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Now the Kho-Kho team of UP will be decided through state level competition.
कानपुर। उत्तर प्रदेश में खो-खो खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब प्रदेश की टीम का चयन पारंपरिक ट्रायल के बजाय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

यह निर्णय खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश खो-खो संगठन के बीच चल रहे विवाद के निपटारे के बाद लिया गया है। न्यायालय का निर्णय पक्ष में आने के बाद फेडरेशन ने एक मार्च 2026 को प्रदेश के सभी संबंधित संगठनों को नई चयन प्रक्रिया लागू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला खो-खो एसोसिएशन गाजियाबाद के सचिव डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था से खिलाड़ियों को पारदर्शी और निष्पक्ष चयन का अवसर मिलेगा। फेडरेशन के महासचिव उपकार सिंह की ओर से जारी नोटिस के अनुसार प्रदेश में खो-खो खेल के विकास और प्रोत्साहन से जुड़ी पात्र और विधिवत पंजीकृत संस्थाओं से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक संगठन एक मार्च 2026 से 21 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। नई चयन प्रणाली से प्रदेश में खो-खो खेल को बढ़ावा मिलने और खिलाड़ियों को अधिक अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed