फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   now six aeroplane stand on tha airport

अब एयरपोर्ट पर खड़े होंगे छह जहाज

Wed, 20 May 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
now six aeroplane stand on tha airport
चकेरी अहिरवां एयरपोट टर्मिनल में एयरपोर्ट अथॉरिटी व एओसी एयरफोर्स बाल मुरली के साथ बैठक करते सं?
चकेरी एयरपोर्ट के विस्तार और नए टर्मिनल के बनने का काम 18 महीने में पूरा हो जाएगा। इसके बनने पर एयरपोर्ट पर छह जहाज एक साथ खड़े हो सकेंगे। इसके अलावा 300 यात्रियों के लिए वेटिंग रूम बन जाएगा। अभी कानपुर से तीन जहाज ही उड़ान भरते हैं। एक जहाज के रनवे पर खड़े होने पर दूसरा नहीं उतर पाता है। यूपी राजकीय निर्माण निगम इस काम को कर रहा है। कानपुर हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले की अध्यक्षता में एयरपोर्ट पर हुई। इसके बाद समिति के सदस्यों ने टर्मिनल के निर्माण की जगह का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

कानपुर नगर सांसद सत्यदेव पचौरी ने बिंदुवार चर्चा की। एयरपोर्ट डायरेक्टर वीके झा ने बताया कि टर्मिनल से रूमा तक जीटी रोड हाईवे की कनेक्टिविटी का काम होना है। जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है। हाईमास्क लाइटों के लिए बिजली की लाइन को भूमिगत बिछाने का काम पॉवरग्रिड को करना है। डीएम ने इसका पत्र ग्रिड को भेजा है। सीवरेज वाटर, रेन वाटर के प्रबंधन, निस्तारण के लिए अलग सीवरलाइन का प्रोजेक्ट नगर निगम ने तैयार किया है। पूरा प्रोजेक्ट 105 करोड़ रुपये का है, जिसका बजट भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को दिया जा चुका है। इस बैठक में समिति के सदस्य बाल मुरली, राजकुमार लोहिया, सुधींद्र कुमार जैन, संजीव झुनझुनवाला, विनीत गुप्ता, नदीम अहमद, शिवाराजु एम, पीसी गुप्ता, जसवंत, ब्रजराज आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed