फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now Shikshamitras and instructors will also provide information about enrollment

Kanpur News: शिक्षामित्र व अनुदेशक भी देंगे अब नामांकन की जानकारी

Fri, 27 Jun 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 27 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Now Shikshamitras and instructors will also provide information about enrollment
कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए इस बार दो चरण में स्कूल चलो अभियान चलना है। पहले चरण का अभियान अप्रैल में चलाया जा चुका है। इसमें करीब 14365 छात्रों के नए प्रवेश हुए हैं। दूसरे चरण का अभियान जुलाई माह में चलेगा, लेकिन इससे पहले स्कूल के प्रधानाध्यापक ही नहीं सहायक शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक भी यह बताएंगे कि उन्होंने पहले चरण में कितने नए प्रवेश में भूमिका निभाई।
विज्ञापन

जिले में कुल 1922 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 1252 प्राथमिक, 347 उच्च प्राथमिक, 332 संविलियन व एक केजीबीवी हैं। इनमें पंजीकृत छात्रों को शिक्षित करने के लिए 1038 प्रधानाध्यापक, 4434 सहायक अध्यापक तैनात हैं। जबकि 197 अनुदेशक व 1773 शिक्षा मित्र कार्यरत हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया है। इसमें शिक्षक गांव, कस्बों में जागरुकता रैली, नुक्कड़ कार्यक्रम, बैठक व अभिभावकों से मिलकर उन्हें बच्चों का परिषदीय स्कूलों में प्रवेश कराने को प्रेरित किया। जिसमें 14365 हुए नए पंजीकरण के बाद छात्रों की कुल नामांकन संख्या एक लाख 13 हजार 960 पहुंची है। अब दूसरे चरण से पहले इनसे यह जानकारी ली जाएगी कि उन्होंने कितना प्रवेश कराया।
विज्ञापन

............
शिक्षा के साथ खेलों में निपुण होंगे छात्र
नए शिक्षा सत्र में परिषदीय स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी निपुण बनाया जाएगा। खेलों इंडिया मुहिम के तहत प्राइमरी के बच्चों में खेलों के प्रति रुचि विकसित की जाएगी। खेल की विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। बीईओ मुख्यालय ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार विद्यालयों में खेलों के आयोजन कराए जाएंगे। खेलो इंडिया के तहत सरकार स्कूलों में खेलों को बढ़ावा दे रही है। परिषदीय स्कूलों में खेलों के आयोजन के लिए स्पोर्ट्स ग्रांट दी जाती है। जिससे बच्चों को खेलों की अलग-अलग गतिविधियां सिखाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................वर्जन.......

बीएसए स्तर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रत्येक स्कूल से यह पता कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं कि किसने कितने प्रवेश कराए हैं। यह रिपोर्ट शिक्षा महानिदेशक कार्यालय इसी माह के अंत तक भेजनी है। तभी जुलाई में दूसरे चरण का अभियान प्रभावी होगा। - संजय गुप्ता, बीईओ मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed