फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   now seats will be allocated together

अब एक साथ आवंटित होंगी सीटें

Thu, 21 May 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 21 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
now seats will be allocated together
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (ट्रिपल आईटी) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में एडमिशन की व्यवस्था बदल गई है। अब सीटों का आवंटन एक साथ होगा। इस पर ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जेओएसएए) और ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जैब) की मुहर लग गई है।
विज्ञापन


यह पहला मौका है, जब प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी संस्थानों में एडमिशन के लिए सीटों का आवंटन एक साथ होगा। सीट आवंटन की प्रक्रिया 25 जून तक पूरी कर ली जाएगी। इससे पहले सीटों का आवंटन अलग-अलग होता था। आईआईटी की सीटें जेईई एडवांस, एनआईटी और ट्रिपल आईटी की सीटें जेईई मेन से भरी जाती थीं।
विज्ञापन


आईआईटी में एडमिशन के लिए 24 मई को ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) एडवांस 2015 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के 1.24 लाख 741 स्टूडेंट शामिल होंगे। इसका आधिकारिक ब्योरा जारी कर दिया गया है। आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र के चेयरमैन प्रो. टी सन्मुगराज ने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र के 13945 स्टूडेंट पेपर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में 37 एग्जामिनेशन सेंटर बनाए गए हैं। कानपुर नगर में सात सेंटर हैं। जेईई एडवांस का आयोजन आईआईटी मुंबई कर रहा है। मुंबई में ही दो मई को जेओएसएए और जैब की मीटिंग हुई थी। इसमें आईआईटी, ट्रिपल आईटी और एनआईटी की सीटें एक साथ भरने का फैसला हुआ है।

इसके मुताबिक शैक्षिक सत्र 2015-16 के कॉमन सीट एलोकेशन (संयुक्त सीट आवंटन) का ब्योरा वेबसाइट http//jeeadv.iitb.ac.inपर उपलब्ध करा दिया जाएगा। संयुक्त सीट आवंटन में सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट के 88 इंस्टीट्यूट शामिल हैं। इनका ब्यौरा जल्द ही जारी होगा।

इससे पहले सीटों का आवंटन अलग-अलग होता था। सभी आईआईटी, आईएसएम धनबाद और राजीव गांधी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट रायबरेली की सीटें जेईई एडवांस से भरी जाती थीं। एनआईटी, ट्रिपल आईटी के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (जेईई) मेन की मेरिट लिस्ट जारी होती थी।


इसमें 40 फीसदी बोर्ड मार्क्स शामिल किए जाते थे। इस बार ये व्यवस्था खत्म कर दी गई है। चेयरमैन ने कहा कि 88 इंस्टीट्यूट के संयुक्त सीट आवंटन पर जो खर्च आएगा, उसका निर्वहन सेंट्रल, स्टेट गवर्नमेंट करेगी। यह प्रक्रिया शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से की गई है। यह पहला मौका है, जब 88 इंस्टीट्यूट की सीटें भरने के लिए कॉमन मेरिट लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed