फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now pigeon pea crop will not be destroyed due to sterility mosaic disease

Kanpur News: अब स्टेरिलिटी मोजेक रोग से नहीं बर्बाद होगी अरहर की फसल

Tue, 12 Aug 2025 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Now pigeon pea crop will not be destroyed due to sterility mosaic disease
कानपुर। भारतीय दलहन अनुसंधान परिषद (आईआईपीआर) कानपुर और अंतरराष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय क्षेत्र (आईसीआरआईएसएटी) हैदराबाद के वैज्ञानिकों ने अरहर की फसल को बर्बाद करने वाले स्टेरिलिटी मोजेक रोग का निवारण ढूंढ लिया है। वैज्ञानिकों ने इस रोग के प्रतिरोधी जीन की खोज कर ली है। इसका नाम सीसीएसएमडी 04 है। इसकी मदद से अरहर की फसलों को पूरी तरह इस रोग से बचाया जा सकेगा। यह सफलता अरहर की आशा प्रजाति पर हुए शोध में मिली। खोज न केवल नई रोग-प्रतिरोधी किस्मों के विकास को तेज करेगी, बल्कि भारत को दालों में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी अहम योगदान देगी। भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. जीपी दीक्षित ने बताया कि स्टेरिलिटी मोजेक रोग से फसल को सर्वाधिक नुकसान बिहार, झारखंड और दक्षिण भारत में होता है। करीब चार साल के लंबे शोध के बाद यह कामयाबी मिली है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed