फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now eight pairs of trains will stop at Maihar station: In view of Navratri, arrangements made till October 20

अब मैहर स्टेशन पर रुकेंगी आठ जोड़ी ट्रेनें: नवरात्र को देखते हुए 20 अक्तूबर तक के लिए की गई व्यवस्था

Sat, 09 Oct 2021 09:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 09 Oct 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
Now eight pairs of trains will stop at Maihar station: In view of Navratri, arrangements made till October 20
ट्रेन - फोटो : amar ujala
रेलवे ने नवरात्र को देखते हुए कानपुर से मैहर होकर अपने गंतव्य को जाने-आने वाली आठ जोड़ी ट्रेनों का ठहराव मैहर रेलवे स्टेशन पर भी करने का फैसला लिया है। 20 अक्तूबर तक ये ट्रेनें मैहर स्टेशन पर भी रुकेंगी। इस स्टेशन के लिए कानपुर से रिजर्वेशन की सुविधा भी होगी। अभी तक ये ट्रेनें मैहर स्टेशन पर नहीं रुकती थीं। 
विज्ञापन


मैहर जाने वाली यह ट्रेनें रुकेंगी
- 01055 एलटीटी एक्सप्रेस तत्काल प्रभाव से 18 अक्तूबर तक रुकेगी। 01059 छपरा एक्सप्रेस 19 तक रुकेगी। 02669 छपरा एक्सप्रेस 9 से 18 अक्तूबर तक रुकेगी। 02791 सिकंदराबाद एक्सप्रेस 19 तक, 09051 मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 9 से 16 अक्तूबर तक रुकेगी। 05645 गुवाहाटी एक्सप्रेस तत्काल प्रभाव से 16 अक्तूबर तक, 09045 छपरा एक्सप्रेस 18 तक रुकेगी।  02293 एलटीटी एक्सप्रेस 8 से 18 अक्तूबर तक रुकेगी। 
विज्ञापन


मैहर से ये ट्रेनें आएंगी
- 01056 एलटीटी एक्सप्रेस 8 से 20 तक रुकेगी। 01060 छपरा एक्सप्रेस तत्काल प्रभाव से 18 तक, 02670 छपरा एक्सप्रेस 18 अक्तूबर तक, 02792 सिकंदराबाद एक्सप्रेस 20 तक, 05646 गुवाहाटी एक्सप्रेस 17 अक्तूबर तक रुकेगी। 09052 मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 11 से 18 अक्तूबर तक, 09046 छपरा एक्सप्रेस 8 से 20 तक और 02294 एलटीटी एक्सप्रेस 9 से 19 अक्तूबर तक रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूंडला में पांच मिनट पहले पहुंचेगी कानपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली एक्सप्रेस (संख्या 04161) अब टूंडला स्टेशन पर पांच मिनट पहुंचेगी। 17 अक्तूबर से यह ट्रेन बदले समय से चलेगी।

उत्तर मध्य रेलवे की पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि आनंद विहार से कानपुर सेंट्रल तक साप्ताहिक चलने वाली एक्सप्रेस अभी टूंडला में रात 11:23 बजे आती है और दो मिनट बाद कानपुर रवाना होती है। 17 अक्तूबर से यह ट्रेन टूंडला स्टेशन पर रात 11:18 बजे आएगी। दो मिनट रुकने के बाद कानपुर रवाना होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed