फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now bot will tell the truth of news, photos and videos

Kanpur News: अब बॉट बताएगा खबरें, फोटो और वीडियो की सच्चाई

Fri, 18 Jul 2025 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Now bot will tell the truth of news, photos and videos
कानपुर। सोशल मीडिया पर चलने वाली भ्रामक खबरें, फोटो और वीडियो की सच्चाई अब मिनटों में पता चल पाएगी। मोनाश विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया से इंटरनेशनल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे छात्र आशुतोष भूषण ने ऐसा बॉट तैयार किया है जो इनकी सच को सामने लाएगा।
विज्ञापन



एआई पर काम करने वाला यह बॉट दो-तीन मिनट में खबर और फोटो की सच्चाई के साथ उनके फेक होने का कारण भी बताएगा। इसका प्रोटोटाइप तैयार हो चुका है। जल्द ही इसे उत्पाद में बदला जाएगा।
विज्ञापन



आईआईटी कानपुर के उपनिदेशक प्रो. बृजभूषण के बेटे आशुतोष ने संस्थान में रहकर ही इस बॉट को तैयार किया है। साइबर सिक्योरिटी की दिशा में काम पूरा होना बाकी है, जबकि अन्य में काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशुतोष ने बताया कि यह बॉट फर्जी खबरों की पहचान में मदद करने के साथ खबरों का सारांश भी प्रस्तुत करता है। इससे यह भी पता चलेगा कि लिखने वाले ने खबरों में भावनात्मकता या पक्षपातपूर्ण भाषा का इस्तेमाल किया है या नहीं। जिन सोर्स से खबर ली गई है, वह कितने विश्वसनीय है यह इसकी भी जांच करेगा। इसमें कई सारे एआई मॉडल का इस्तेमाल किया गया है।

आशुतोष ने बताया कि सोशल मीडिया के दौर में फर्जी और भ्रामक खबरें फैलाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इसे रोकने में यह बॉट उपयोगी होगा। किसी भी खबर के लिंक को वेबसाइट पर डालते ही यह दो से तीन मिनट में इसकी जानकारी देगा।


आमजन के लिए इसका एप भी तैयार करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी कई ऐसे एप या वेबसाइट हैं जो फेक न्यूज के बारे में बताती हैं, लेकिन उनका बॉट काफी अलग है। वह फर्जी खबरों की सच्चाई और कारण की विस्तार से जानकारी देता है। आईआईटी कानपुर में इसकी टेस्टिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed