फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Now Anju crossed the border, reached Pakistan in the desire to meet her lover, said  I am in Lahore, will come

अब अंजू ने पार किया बॉर्डर: प्रेमी से मिलने की चाहत में पाकिस्तान पहुंची, बोली- लाहौर में हूं...जल्द आ जाऊंगी

Mon, 24 Jul 2023 05:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 24 Jul 2023 05:24 PM IST
सार

Orai News: पति अरविंद का कहना है कि अंजू गुरुवार को जयपुर जाने की बात कहकर घर से गई। इसके बाद में पता चला कि वह पाकिस्तान में है। अंजू ने अपनी बहन को फोन पर बताया कि वह लाहौर में है।

विज्ञापन
Now Anju crossed the border, reached Pakistan in the desire to meet her lover, said  I am in Lahore, will come
अंजू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की तरह मूल रूप से जालौन निवासी महिला अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान चली गई। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस को लगी, तो रविवार की देर रात सुरक्षा एजेंसियों ने उसके घर पर जाकर पूछताछ की। जानकारी पर पता चला कि वह पति के साथ राजस्थान में रह रही थी।

विज्ञापन

मार्च में वह माधौगढ़ आई थी। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कैलोर गांव निवासी अंजू (34) राजस्थान के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद के साथ रह रही थी। उसके दो बच्चे हैं, जिसमें एक पंद्रह वर्ष की एक बेटी व छह वर्ष का एक बेटा है। दोनों भिवाड़ी स्थित एक कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन

पति अरविंद का कहना है कि अंजू गुरुवार को जयपुर जाने की बात कहकर घर से गई। इसके बाद में पता चला कि वह पाकिस्तान में है। अंजू ने अपनी बहन को फोन पर बताया कि वह लाहौर में है। पति अरविंद का कहना है कि वह अंजू से बात कर उसे लौटने के लिए कहेगा। उसे उम्मीद है कि वो लौट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार वर्ष पहले फेसबुक पर हुई थी दोस्ती
मिली जानकारी के अनुसार, अंजू की चार वर्ष पहले अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसीरुल्ला से दोस्ती हुई। इसके बाद दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। प्रेमी के बार-बार बुलाने पर अंजू न चाहते हुए भी पाकिस्तान चली गई। मामले में सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed