{"_id":"5f942e0e651ac570704400fe","slug":"notice-to-sdm-calling-farmer-crazy","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: किसान को पागल कहने वाले एसडीएम को नोटिस, वायरल ऑडियो का प्रशासन ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: किसान को पागल कहने वाले एसडीएम को नोटिस, वायरल ऑडियो का प्रशासन ने लिया संज्ञान
Sat, 24 Oct 2020 07:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 24 Oct 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में एसडीएम शाहाबाद और किसान के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने और इसमें एसडीएम के बोल को लेकर मामला तूल पकड़ गया है। एडीएम ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसडीएम शाहाबाद से जवाब तलब भी किया गया है। एसडीएम शाहाबाद एपी श्रीवास्तव और एक किसान की बातचीत का ऑडियो शुक्रवार को वायरल हुआ था। इस ऑडियो में एसडीएम शाहाबाद ने किसान से अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया था।
ऑडियो में किसान को एसडीएम ने पागल कह दिया था। ऑडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। ऑडियो का संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी और बताया कि ऑडियो के संबंध में एसडीएम शाहाबाद अतुल प्रकाश श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एसडीएम का स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने कहा कि किसानों की समस्याओं को निस्तारित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।