{"_id":"691a092d3a66aa955305c65d","slug":"notice-to-eight-seed-shopkeepers-who-did-not-provide-records-kanpur-news-c-220-1-akb1002-134188-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अभिलेख उपलब्ध न कराने वाले आठ बीज दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अभिलेख उपलब्ध न कराने वाले आठ बीज दुकानदारों को नोटिस
Sun, 16 Nov 2025 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के लिए छह संयुक्त टीमों ने शनिवार शाम 52 दुकानों में छापेमारी की। 53 बीज के नमूने भरे गए। अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर आठ बीज दुकानदारों का कारण बताओ नोटिस दी गई।
प्रमुख सचिव कृषि के निर्देश पर यह छापेमारी की गई। जिला कृषि अधिकारी डाॅ. उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि संयुक्त टीमों ने छापेमारी की। सिकंदरा क्षेत्र में 12 बीज दुकानों से 17 बीज नमूने लिए गए। राजपुर में न्यू बालाजी बीज भंडार व अजय बीज भंडार संचालक को अभिलेख प्रस्तुत न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी की गई। मैथा तहसील क्षेत्र में 9 बीज दुकानों से 9 बीज नमूने लिए गए। यहां चार बीज दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दी गई।
डेरापुर तहसील क्षेत्र में पांच बीज दुकानों की जांच की गई। दो बीज के नमूने लिए गए। एक बीज दुकानदारों को नोटिस दी गई। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र में 10 बीज दुकानें जांची गई। 9 बीज नमूने लिए गए। अकबरपुर तहसील क्षेत्र में 7 बीज दुकानें जांची गई। 6 बीज नमूने लिए गए। रसूलाबाद तहसील क्षेत्र में 9 बीज दुकानें जांची गई। 10 बीज नमूने लिए गए। बीज नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।