फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Notice to DCP South for contempt of court, answer sought

Kanpur News: कोर्ट की अवमानना में डीसीपी साउथ को नोटिस, मांगा जवाब

Wed, 23 Jul 2025 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Notice to DCP South for contempt of court, answer sought

विज्ञापन

कानपुर। विवेचना में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर सीजेएम सूरज मिश्रा ने पुलिस उपायुक्त दक्षिण को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अवमानना कार्रवाई करने के लिए 25 जुलाई तक लिखित जवाब मांगा गया है।


सेन पश्चिम पारा थाने में दर्ज हत्या के प्रयास से संबंधित मुकदमे की विवेचना में लापरवाही बरतने वाले विवेचक तत्कालीन कुरिया चौकी इंचार्ज प्रमोद पटेल और बर्रा थाने में फर्जी रजिस्ट्री के मामले की विवेचना में लापरवाही बरती गई। बर्रा वाले मामले में मृत व्यक्ति के बयान दर्ज करने पर विवेचक सत्यपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश सीजेएम कोर्ट ने दिए थे। आदेश का पालन न होने पर पुलिस उपायुक्त दक्षिण से रिपोर्ट मांगी गई तो बताया गया कि प्रमोद पटेल और सत्यपाल सिंह ने आदेश के खिलाफ सेशन कोर्ट में रिवीजन याचिका दाखिल की है। हालांकि सेशन कोर्ट ने न तो आदेश को निरस्त किया था और न ही स्टे ही दिया था। इस पर सीजेएम ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के मामले में पुलिस उपायुक्त दक्षिण से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed