फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Notice to 482 bullion dealers of Kanpur for hallmarking

यूपी : हॉलमार्किंग के लिए कानपुर के 482 सराफा कारोबारियों को नोटिस, ये रही पूरी जानकारी

Wed, 21 Jul 2021 11:37 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Jul 2021 11:37 AM IST
सार

लखनऊ में गोमतीनगर स्थित कार्यालय के सेक्शन ऑफीसर राजेश कुमार की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, कारोबारियों को एक-एक सोने के गहने का विवरण बनाकर देना है।

विज्ञापन
Notice to 482 bullion dealers of Kanpur for hallmarking
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलमार्किंग सिस्टम लागू होने के बाद भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने कानपुर के 482 सराफा कारोबारियों को नोटिस भेजकर 31 जुलाई तक पुराने सिस्टम के हॉलमार्किंग वाले गहनों का ब्योरा मांगा है। पूरे प्रदेश के नोटिस के दायरे में 3809 सराफा कारोबारी आए हैं।
विज्ञापन


31 अगस्त तक कारोबारियों को गहनों की छह अंक की यूनिक हॉलमार्किंग आईडी करानी होगी। लखनऊ में गोमतीनगर स्थित कार्यालय के सेक्शन ऑफीसर राजेश कुमार की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, कारोबारियों को एक-एक सोने के गहने का विवरण बनाकर देना है।
विज्ञापन


यानी कारोबारियों को बताना पड़ेगा कि उनके पास चार मुहर की हॉलमार्किंग वाले कितने-कितने गहने हैं। इस संबंध में लखनऊ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र नाथ रस्तोगी ने कहा कि प्रोफार्मा में पुराने हॉलमार्किंग वाले गहने की घोषणा करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असमंजस मेें कारोबारी
लखनऊ सराफा एसोसिएशन के प्रवक्ता डॉ. राजकुमार वर्मा ने कहा कि देश का सराफा कारोबारी 31 अगस्त तक पुराने स्टॉक के माल की यूनिक हॉलमार्किंग आईडी (एचयूआईडी) कराने को लेकर असमंजस में हैं। पूरे प्रदेश सिर्फ 62 हॉलमार्किंग सेंटर होने के कारण पुराने गहने की शत प्रतिशत हॉलमार्किंग संभव नहीं है। केंद्र की अधिसूचना में स्पष्ट नहीं है कि 31 अगस्त तक पुराने गहने की हॉलमार्किंग नहीं होने पर आगे क्या होगा।

जांच के नाम पर होगा उत्पीड़न
ऑल इंडिया ज्वैलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव राजीव रस्तोगी का आरोप है कि 31 जुलाई के बाद जांच के नाम उत्पीड़न न हो, इसके लिए कारोबारी सब काम छोड़कर नोटिस का जवाब देने में जुटे हैं। बीआईएस के नोटिस से कारोबारियों में आक्रोश है।

फैक्ट
कानपुर में बीआईएस में पंजीकृत कारोबारी    482
कुल हालमार्किंग सेंटर                      04
एक सेंटर पर गहनों की रोज हॉलमार्किंग     300
31 अगस्त तक गहनों की होगी हॉलमार्किंग 45000 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed