{"_id":"67fac286480ee38c89033e76","slug":"notice-issued-to-six-officers-after-districts-ranking-fell-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1070925-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जिले की रैंकिंग गिरने पर छह अफसरों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जिले की रैंकिंग गिरने पर छह अफसरों को नोटिस
विज्ञापन
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैश बोर्ड के कार्यों की समीक्षा की। छह परियोजनाओं में ई, डी, सी ग्रेड मिलने पर छह अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थिति रहने पर बीडीओ पतारा का वेतन काटने के और इस ब्लाॅक में आवास निर्माण की प्रगति खराब होने पर बीडीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर 35 परियोजनाओं की कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई करने के साथ प्रमुख सचिव को पत्र लिखने को कहा।
बेसिक शिक्षा विभाग की निपुण परीक्षा आकलन की प्रगति खराब होने पर डी ग्रेड मिला। डीएम ने बीएसए को नोटिस दिया। जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल योजना में बी ग्रेड मिला। अधिशासी अभियंता एमके सिंह को नोटिस दिया। सीएम आवास योजना में ई ग्रेड मिला। इसमें भीतरगांव, पतारा तथा घाटमपुर ब्लॉक की प्रगति सबसे खराब मिली। परियोजना निदेशक को नोटिस दिया। उपायुक्त स्वत: रोजगार गजेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता, लोकनिर्माण विभाग अनूप मिश्रा, उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।