{"_id":"5e2c34ca8ebc3e4b2033a50b","slug":"not-relief-from-cold-rain-also-kanpur-news-knp540525754","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी ठंड से राहत नहीं, बारिश भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी ठंड से राहत नहीं, बारिश भी होगी
Sat, 25 Jan 2020 06:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
ठंक का कहर, ठिठुर रहा शहर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में ठंड अभी बरकरार रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर गया नहीं है। जैसे ही लो प्रेशर जोन बनेगा बादल घिर आएंगे और बारिश होगी। मौसम विभाग ने 29 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। हवाएं और तेज रफ्तार पकड़ सकती हैं।
पहाड़ी इलाकों की हवाएं मैदानी क्षेत्रों में आकर शीत लहर को दम देंगी। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से कम रहा।अधिकतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
इस तरह अधिकतम तापमान 25 जनवरी के सामान्य औसत से .8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आसमान खुला रहा तो तापमान में और गिरावट होगी। सीएसए के कृषि मौसम विज्ञानी डॉ. नौशाद खान ने बताया कि दो दिन के बाद मध्य उत्तर प्रदेश में मध्यम श्रेणी के बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
स्थानीय स्तर पर बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इस वक्त उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव अधिक हुआ तो लो प्रेशर जोन बन सकता है। कुछ दिन पहले जो बारिश हुई उसकी भी यही वजह थी।