फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now the mother will not be away from children

अब मां से दूर नहीं रहेंगे बच्चे

Thu, 14 Apr 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Now the mother will not be away from children
एसएनसीयू के उद्घाटन के बाद नवजात को देखते सीएमओ आरपी यादव व अन्य। - फोटो : amar ujala
कानपुर। जिला महिला अस्पताल डफरिन में पैदा होने वाले कमजोर बच्चे अब मां से दूर नहीं रहेंगे। बुधवार को डफरिन में अत्याधुनिक एसएनसीयू (सिक न्यू बॉर्न बेबी केयर यूनिट) का उद्घाटन हो गया। पहले दिन गीता और जनफ के बच्चों को एसएनसीयू की फोटोथेरेपी मशीन में रखा गया। दोनों को पीलिया की शिकायत थी। इससे पहले ऐसे बच्चों को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बाल रोग अस्पताल रेफर कर दिया जाता था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामायण प्रसाद यादव ने एसएनसीयू का उद्घाटन किया। इस दौरान डफरिन की एसआईसी डॉ. नीता रानी, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत राव, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमकुम शर्मा, डॉ. शिव कुमार, डॉ. एचएस गुप्ता, डॉ. शुभा मिश्रा, डॉ. रुचि जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जगह कम पड़ी, चार मशीनें किनारे
इंजीनियरों की लापरवाही के कारण एसएनसीयू में चार मशीनों को रखने की जगह ही नहीं बची है। इन मशीनों को किनारे रखा गया है। वार्ड में वार्मर वाले आठ बेड और फोटोथेरेपी वाले चार बेड ही लग पाए हैं। अब सिर्फ वही बच्चे रेफर होंगे जिन्हें वेंटिलेटर की जरूरत नहीं होगी। डॉ. शिव कुमार ने बताया कि बाल रोग अस्पताल में भर्ती एक बच्चे के पिता ने डफरिन में वापस आने के लिए बात की है। बच्चे की मां डफरिन में ही भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ दो डॉक्टरों ने किया ज्वाइन
एसएनसीयू के तीन डॉक्टरों को  इंटरव्यू में सेलेक्ट किया गया था लेकिन सिर्फ डॉ. आशीष कुमार सक्सेना और डॉ. शैलेंद्र सिंह राठौर ने ही ज्वाइन किया। यहां आठ स्टाफ नर्स, दो सफाईकर्मी और एक चपरासी की तैनाती हुई है। खाली पड़े डॉक्टर के एक पद पर जल्द ही इंटरव्यू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed