फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   North East Express Station Superintendent Suspend

पलटने से बची नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, स्टेशन अधीक्षक सस्पेंड

Fri, 28 Sep 2018 09:53 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 28 Sep 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
North East Express Station Superintendent Suspend
डेमो पिक
इलाहाबाद से कानपुर की ओर जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस खागा स्टेशन पर पलटने से बची। ट्रैक पर प्वाइंट तैयार न होने के कारण ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। अचानक ब्रेक लगाए जाने पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। अगले ही दिन बृहस्पतिवार को स्टेशन अधीक्षक को निलंबित कर घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


इलाहाबाद से कानपुर जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (12505) को खागा-सतनरैनी के बीच पटरियों पर काम चलने के कारण ब्लॉक लिए जाने से खागा स्टेशन पर रोका गया था। जैसे ही ब्लॉक हटने की सूचना मिली, चालक ने गाड़ी चला दी। गाड़ी को लूप लाइन से निकालना था लेकिन किसी कारण लूप लाइन पर जाने के  लिए प्वाइंट नहीं दिया गया।
विज्ञापन


इस पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। गाड़ी झटके से खड़ी हो गई तो यात्रियों में अफरातफरी मच गई और वे कूदकर भागने लगे। यह देख स्टेशन पर भी भीड़ जमा हो गई। करीब आधे घंटे बाद पटरी पर प्वाइंट दिया गया। तब ट्रेन को रवाना किया जा सका। रेलवे के इलाहाबाद मंडल के सीनियर डिवीजन आपरेटिंग मैनेजर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टेशन अधीक्षक सुरेश चंद्र को निलंबित कर पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed