{"_id":"586d2fbe4f1c1ba70915a213","slug":"non-state-actors-contain-any-waist-railways","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों पर अंकुश के लिए रेलवे ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों पर अंकुश के लिए रेलवे ने कसी कमर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 04 Jan 2017 10:54 PM IST
सार
स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले सभी अवैध रास्तों को किया जाएगा बंद
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे स्टेशन परिसर में अराजकतत्वों के बेरोकटोक आवागमन पर अब रेलवे लगाम लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सबसे पहले स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले अवैध रास्तों को बंद किया जाएगा। इसमें स्टेशन की घेराबंदी करने वाली टूटी दीवार का निर्माण कराने के साथ ही अन्य रास्तों को ब्लाक किया जाएगा। विभागीय अफसरों की मानें तो अधिकारियों ने इसके लिए निर्देश दे दिए हैं, जल्द ही काम शुरू होगा।
उन्नाव जंक्शन पर आने-जाने वाले करीब आधा दर्जन से अधिक रास्तों पर रोकटोक न होने से खुलेआम अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। यहां पर होने वाली आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में भी इन अराजक तत्वों का प्रमुख हाथ होता है। स्थानीय यात्रियों, विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के अलावा आरपीएफ व जीआरपी की लगातार शिकायतों के बाद अब रेलवे के अधिकारियों ने इस प्रमुख समस्या को गंभीरता से लिया है।
अधिकारियों ने स्टेशन के सभी अवैध रास्तों को बंद करने के साथ ही प्रमुख रास्तों पर गेट लगवाने व चेकिंग के बाद ही व्यक्ति को भीतर आने देने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि स्टेशन की सुरक्षा को देखते हुए स्टेशन परिसर की टूटी पड़ी दीवार के निर्माण को प्रमुखता दी जाएगी और सबसे पहले इसकी मरम्मत का काम होगा। इसके बाद अन्य रास्तों को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
अवैध वेंडरों के लिए भी महफूज ये रास्ते
स्टेशन परिसर की सुरक्षा को देखते हुए स्टेशन से जुड़े जीआईसी मैदान की टूटी दीवार अवैध वेंडरों के लिए सबसे महफूज रास्ता है। वेंडर इसी रास्ते को स्टेशन पर चलने वाले अपने अवैध व्यापार को संचालित करते हैं और जब भी किसी अफसर के आने की सूचना मिलती है तो वह इसी रास्ते से निकल जाते हैं।