फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nomination of 27 candidates for the pramukh post in ten blocks

दस ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए 27 प्रत्याशियों का नामांकन

Fri, 09 Jul 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Nomination of 27 candidates for the pramukh post in ten blocks
कानपुर देहात। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन को लेकर गुरुवार को जिले के सभी दस ब्लॉकों में खूब गहमागहमी रही। दस ब्लॉकों में कुल 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। राजनीतिक दलों में भाजपा व सपा ने ही प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। हर ब्लॉक में दो से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। चुनाव में मुख्य रुप से भाजपा व सपा के बीच ही कड़ा मुकाबला है।
विज्ञापन

सरवनखेड़ा व मलासा में भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इससे सरवनखेड़ा व मलासा ब्लॉक में भाजपा से जुड़े दो-दो लोगों ने नामांकन किया है। जबकि अमरौधा में पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए इसमें एक निर्दलीय प्रत्याशी का पर्चा जांच में खारिज हो गया। नामांकन में दोनों दलों के नेताओं ने ब्लॉकों में पहुंच कर प्रत्याशियों का समर्थन किया।
विज्ञापन

नामांकन के दौरान प्रत्याशियों ने भीड़ एकत्र कर ताकत का भी प्रदर्शन किया। इसमें अधिकांश लोग बिना मास्क के ही पहुंचे। सामाजिक दूरी का नियम भी तार-तार हो गया। ब्लॉकों के गेट से दो सौ मीटर पहले बैरिकेडिंग कराई गई थी। इसके पास भारी संख्या में लोग एकत्र होकर प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर में तीन लोगों ने कराया नामांकन
ब्लॉक में भाजपा से आशीष कुमार उर्फ बउवा ने व सपा से विजयलक्ष्मी यादव ने नामांकन कराया। एक नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी आशा द्विवेदी ने कराया है। विजय लक्ष्मी पहले भी ब्लॉक प्रमुख रह चुकी है। भाजपा प्रत्याशी आशीष द्विवेदी पहली बार चुनाव मैदान में आए हैं। यहां कुल तीन नामांकन हुए हैं। (संवाद)
रसूलाबाद में भाजपा व सपा के बीच मुकाबला
ब्लॉक में भाजपा से राधा दुबे व सपा से मीना शुक्ला ने नामांकन कराया है। यहां दो प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। राधा दुबेे एक बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। मीना शुक्ला पहली बार चुनाव मैदान में आई हैं। इनके ससुर जयनरायन शुक्ला एक बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। (संवाद)
मैथा में पूर्व मंत्री की बहू व भाजपा में होगी टक्कर
ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी रीता सिंह गौर व निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सपा प्रत्याशी अनुपमा सिंह गौर ने नामांकन कराया। अनुपमा सिंह गौर पूर्व मंत्री रामस्वरुप सिंह गौर के नाती नीरज सिंह की पत्नी हैं। नीरज सिंह ने भी नामांकन किया है। रीता सिंह के पति हेमंत सिंह भाजपा से लंबे समय से जुड़े हैं। (संवाद)
राजपुर में तीन प्रत्याशी आजमा रही किस्मत
भाजपा से महेश चंद कटियार व सपा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाकिम सिंह यादव के बेटे ज्ञानेंद्र यादव ने नामांकन कराया। निर्दलीय राकेश बाबू कटियार भी मैदान में हैं। यहां कुल तीन नामांकन हुए। महेश चंद्र कटियार काफी समय भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं। पहली बार ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ रहे। (संवाद)
डेरापुर में सपा व भाजपा प्रत्याशियों ने भरा परचा
भाजपा से रूबी द्विवेदी ने और सपा से वंदना सिंह ने नामांकन कराया। दोनों प्रत्याशी समर्थकों संग पहुंची तो पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोक लिया। सिर्फ प्रत्याशी व दो प्रस्तावकों को अंदर जाने दिया। सपा प्रत्याशी के साथ एक वृद्ध प्रस्तावक होने पर उन्हें स्कार्पियों से ब्लॉक गेट तक जाने की अनुमति दी गई। (संवाद)
संदलपुर में भाजपा व सपा प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव
ब्लॉक में भाजपा से राहुल तिवारी उर्फ मीनू व सपा से उपेंद्र यादव ने नामांकन दाखिल किया। दोनों प्रत्याशी अपने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं लेकर पहुंचे थे। यहां चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। निर्दलीय रवि कुमार व विनीता सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। (संवाद)
झींझक में भी दो प्रत्याशियों में होगा मुकाबला
ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी रानी देवी व सपा से नीलू देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। रानी देवी के साथ भाजपा विधायक निर्मला संखवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेनू शर्मा के पति विपिन शर्मा व सत्येंद्र भदौरिया मौजूद रहे। वहीं नीलू देवी के साथ जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव व अन्य सपा नेता मौजूद रहे। (संवाद)
सरवनखेड़ा में विधायक की भाभी ने कराया नामांकन
भाजपा ने सरवनखेड़ा ब्लॉक में प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। भाजपा से जुड़ी माया त्रिवेदी व उर्वशी सिंह ने नामांकन कराया। माया त्रिवेदी किदवई नगर से विधायक महेश त्रिवेदी की भाभी है। विधायक भी नामांकन में मौजूद रहे। वह पहले भी ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। सपा प्रत्याशी उपमा सिंह के साथ सपा नेता अनूप सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव मौजूद रहे। (संवाद)
अमरौधा में विधायक की पत्नी समेत पांच का नामांकन
भाजपा की ओर से विधायक विनोद कटियार की पत्नी प्रमिला कटियार व सपा से लोकतंत्र सेनानी जसवंत सिंह की पत्नी राजेश्वरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही बृजेंद्र की पत्नी सीमा, पवन कुमार की पत्नी सीमा, सुशीला देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। जांच में पवन कुमार की पत्नी सीमा का नामांकन खारिज कर दिया गया। (संवाद)

मलासा में तीन प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर
यहां भाजपा ने किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया है। भाजपा से टिकट मांगने वालों में सूर्यप्रताप सिंह उर्फ तन्नू और स्वतंत्र कुमार पासवान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। सपा से सतीश कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। जिन्होेंने नामांकन पत्र दाखिल किया। मलासा में तीनों नामांकन सही मिले। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed