फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No report will be filed regarding the 'I Love Mohammad' controversy.

Kanpur News: आई लव मोहम्मद विवाद पर दर्ज नहीं होगी रिपोर्ट

Thu, 03 Sep 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
No report will be filed regarding the 'I Love Mohammad' controversy.
कानपुर। पिछले साल बारावफात पर निकाले गए जुलूस में आई लव मोहम्मद के बैनर को लेकर रावतपुर में हुए बवाल पर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट में दी गई अर्जी को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ शेखर सिंह ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

रावतपुर निवासी शबनूर आलम ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि चार सितंबर 2025 को सैय्यदनगर में बारावफात के अवसर पर सजावट व रोशनी की गई थी। रात लगभग आठ बजे मोहित बाजपेयी, मस्त चंदेल, आशीष कुशवाहा समेत 15-20 लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। आई लव मोहम्मद लिखे बैनर का विरोध करते हुए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई गई थी और उस पर 50 गवाहों के हस्ताक्षर भी थे लेकिन पुलिस ने समझौता होने की गलत रिपोर्ट लगा दी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया था। पुलिस रिपोर्ट व तथ्यों को देखने के बाद कोर्ट ने माना कि सिर्फ विपक्षियों पर दबाव बनाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। उसे खारिज कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed