फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No officers and doctors of northern Khumari, chairs remained empty until noon

Kanpur News: अफसरों व डॉक्टरों की नहीं उतरी खुमारी, दोपहर तक कुर्सी रही खाली

Fri, 24 Oct 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
No officers and doctors of northern Khumari, chairs remained empty until noon
इटावा। पांच दिनों तक मनाए जाने वाला दीपोत्सव पर्व भैया दूज से समाप्त हो जाता है। दीपावली पर्व बीत जाने के बाद भी अफसरों व डॉक्टरों की अभी तक त्योहार खुमारी नहीं उतरी है। यही वजह से शुक्रवार को अधिकतर कार्यालयों के दफ्तरों में ताले तो खुले लेकिन साहब दोपहर तक कार्यालय में नहीं पहुंचे। अलग-अलग दूर क्षेत्रों से अपनी बीमारी व समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को अफसरों व डॉक्टर के न मिलने पर मायूस होकर घर लौटना पड़ा। शुक्रवार को अमर उजाला टीम ने इसकी पड़ताल तो कई अफसरों व डॉक्टरों की कुर्सियां खाली पड़ी मिलीं। अधीनस्थाें से पूछने पर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया।
विज्ञापन

समय 11 बजकर 18 मिनट
जिला अस्पताल के टीबी व चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास राजपूत की कुर्सी 11 बजकर 18 मिनट पर खाली पड़ी थी। डॉक्टर साहब के बारे में पूछने पर कर्मी ने गोलमोल जवाब दिया। साथ ही वह मोबाइल पर व्यस्त दिखाई दिए। डॉक्टर कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी। हालांकि डॉक्टर साहब 12 बजे से पहले आ गए थे। इसके अलावा जिला अस्पताल में कई डॉक्टर दोपहर तक कक्ष में नहीं पहुंचे थे। डॉ. विकास राजपूत को तीन बार फोन लगाया गया लेकिन उनका एक बार भी फोन नहीं उठा। उधर, सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया डॉक्टर व कर्मी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह डॉक्टर व कर्मी पर जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

समय 11 बजकर 14 मिनट
डीपीओ कार्यालय में सुबह 11 बजकर 14 मिनट पर दफ्तर खुला था लेकिन अफसर से लेकर कर्मी गायब रहे। इस दौरान कुछ लोग उनके कार्यालय में समस्या लेकर आए थे लेकिन उनके न मिलने उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ा। उधर, डीपीओ लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने कहा कि वह ब्लॉक बसरेहर के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने गए थे। इसलिए ऑफिस कुछ देर से पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय 11 बजकर 30 मिनट
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर कार्यालय खुला था लेकिन दफ्तर में कोई मौजूद नहीं था। सीवीओ डॉ. वीएस विकल के पास औरैया का भी चार्ज है। सीवीओ ने फोन पर बताया कि शुक्रवार को वह छुट्टी पर थे। उन्होंने अपनी गैरमौजूदगी में दिलीप कुमार को जिम्मेदारी दे रखी है।

समय 11 बजकर 58 मिनट

जल निगम कार्यालय के सहायक अभियंंता कक्ष में सुबह 11 बजकर 58 मिनट पर एई विमल कुमार की कुर्सी खाली पड़ी थी। उनके कार्यालय में क्षेत्र से पेयजल संबंधी लोग शिकायत लेकर पहुंचे थे लेकिन अफसर के मौजूद न होने पर उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ा। उधर, एई विमल कुमार ने बताया कि उनके पास औरैया का भी चार्ज है। शुक्रवार को वह औरैया में थे।

समय 12 बजकर 19 मिनट
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग भोगनीपुर प्रखंड निचली गंग नहर के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार की कुर्सी दोपहर 12 बजकर 19 मिनट पर खाली पड़ी थी। यहां बैठे कर्मचारी से साहब के बारे में पूछने पर उसने गोलमोल जवाब दिया। अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि इस समय सिल्ट सफाई का कार्य चल रहा है। इटावा के अलावा औरैया व कानपुर देहात का भी चार्ज है। शुक्रवार को कानपुर देहात में हो रहे कार्य को देखने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed