{"_id":"60672214754a7a79d17a5027","slug":"no-deal-in-27-lakhs-teenager-girl-was-cheated-by-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 लाख में सौदा नहीं, प्रेमी से धोखा खाया था किशोरी ने, प्रेमी के साथ निकली किशोरी ने गढ़ी थी झूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 लाख में सौदा नहीं, प्रेमी से धोखा खाया था किशोरी ने, प्रेमी के साथ निकली किशोरी ने गढ़ी थी झूठी कहानी
Fri, 02 Apr 2021 07:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 02 Apr 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
मथुरा से किदवई नगर पिंक चौकी पहुंची किशोरी अपने घर से प्रेमी के साथ जेवर, नकदी लेकर निकली थी। प्रेमी ने जेवर, नकदी हड़पने के बाद उसे बीच रास्ते में ही छोड़ दिया था। इससे घबराई युवती ने पुलिस के सामने 27 लाख में अधेड़ के हाथों बेचे जाने की झूठी कहानी सुनाई थी।
शुक्रवार को शहर पहुंचे परिजनों से पूछताछ के बाद असलियत का पता चला। युवती उनके सुपुर्द कर दी गई। मथुरा के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी (16) के परिजनों ने तीन दिन पूर्व उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गुरुवार को किशोरी अचानक किदवई नगर पिंक चौकी पहुंची और पुलिस को बताया कि पिता ने उसका किसी अधेड़ के साथ 27 लाख रुपये में सौदा तय कर दिया है। इसलिए वह घर से भाग आई है। मथुरा पुलिस से संपर्क के बाद किशोरी के परिजन शुक्रवार तड़के शहर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पुलिस को बताया कि बेटी प्रेमी के बहकावे में आकर घर से लाखों की गहने, नकदी लेकर निकली थी। किशोरी ने बताया कि प्रेमी ने उससे गहने व नकदी हड़पने के बाद रास्ते में छोड़ दिया था। वह भटकते हुए कानपुर पहुंच गई थी। माता पिता की डांट से बचने के लिए उसने कहानी गढ़ी थी।