फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No arrangements to protect from heat, passengers are suffering due to delay in trains

Kanpur News: गर्मी से बचाने के नहीं इंतजाम, ट्रेनों की लेटलतीफी से बेहाल रहे यात्री

Thu, 12 Jun 2025 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
No arrangements to protect from heat, passengers are suffering due to delay in trains
इटावा। भीषण गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके बावजूद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को गर्मी से बचाने के इंतजाम नहीं किए गए हैं। बुधवार दोपहर को भीषण गर्मी के बीच छह ट्रेनें दो से चार घंटे तक देरी से आईं। ऐसे में यात्री प्रतीक्षालय में कूलर तक न लगा होने से ट्रेनों के इंतजार में यात्री प्लेटफार्म और सूचना केंद्र के पास बने बरामदे पर पड़े रहे।
विज्ञापन


पारा 43 डिग्री पार कर चुका है। दोपहर में घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से लगातार भीषण गर्मी, लू के लिए अलर्ट भी जारी किया जा रहा है। इसके बावजूद जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों को गर्मी से बचाने के लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं किए गए हैं। प्रतीक्षालय सिर्फ पंखों के भरोसे हैं, जो आग उगल रहे हैं। बुधवार को दोपहर में आने वाली लगभग छह ट्रेनें देरी से आईं। ऐसे में यात्रियों में जहां, तहां भीषण गर्मी के बीच समय काटा।
विज्ञापन



बुधवार को अलीपुर द्वार जंक्शन से पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से इटावा जंक्शन पहुंची। यह ट्रेन दोपहर 03:05 बजे आती है। इसके स्थान पर शाम 05:24 बजे आई। इसी प्रकार से दिल्ली जाने वाली नेता जी सुपर फास्ट एक्सप्रेस 03:28 मिनट की बजाए 05:17 पर आई। नीलांचल एक्सप्रेस 04:48 की जगह 05:52 पर आई। गुजरात के वेरावल एक्सप्रेस 02:23 की जगह शाम लगभग साढ़े छह बजे आई। दिल्ली जाने वाली नॉर्थ ईस्ट 04:35 की जगह लगभग साढ़े पांच बजे आई। इसी तरह अमृतसर जाने वाली मुरी एक्सप्रेस 05:27 लगभग ढाई घंटे देरी के साथ आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



नौरंगाबाद निवासी जावेद बुधवार को अलीगढ़ जाने के लिए निकले थे। उन्होंने बताया कि नेता जी सुपर फास्ट से उन्हें जाना था, लेकिन अभी तक ट्रेन नहीं आई। बताया कि वेटिंग रूम में गया था, लेकिन उमस की वजह से वहां बुरा हाल है। इसलिए बाहर बैठा हूं। पंजाब के फतेहगढ़ निवासी सनी कचहरी में तारीख पर आए हुए थे। वह दोपहर में तारीख होने के बाद ट्रेन पकड़ने के लिए निकले थे। उन्होंने बताया कि नेजा जी सुपरफास्ट का इंतजार कर रहे हैं। गर्मी की वजह से बुरा हाल है। पंखे काम नहीं कर रहे हैं।




ट्रेनें लंबे रूट की होने की वजह से देरी से आ सकी है। रेलवे स्टेशन पर कूलर आदि की व्यवस्था के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
- अमित कुमार, पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed