फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No ambulances were found in the district hospital, the bodies were taken by bike

यूपी: जिला अस्पताल में नहीं मिली एंबुलेंस बाइक से ले गए शव, घंटाें इंतजार से परेशान हुए परिजन

Mon, 26 Aug 2019 02:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 26 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
No ambulances were found in the district hospital, the bodies were taken by bike
एंबुलेंस सेवा उत्तर प्रदेश सरकार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के जिला अस्पताल में प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही। रविवार को बुखार से पीड़ित बालिका की मौत के बाद परिजन शव वाहन की मांग करते रहे लेकिन डेढ़ घंटे तक उन्हें वाहन नहीं मिला।
विज्ञापन


जिससे परेशान होकर परिजन शव बाइक से लेकर गांव चले गए। रविवार को शिवरामपुर के रानीपुर निवासी पूजा देवी पुत्री मनोज की बुखार पीड़ित होने के कारण मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल स्टाफ से शव वाहन दिलाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन


लेकिन किसी ने नहीं सुनी। आधे घंटे बाद मौजूद स्टाफ ने शव वाहन दिलाने को कहा लेकिन वाहन नहीं मिला। परिजनों के अनुसार स्टाफ ने बताया कि शव वाहन पोस्टमार्टम हाउस में खड़ा है। अस्पताल से यहां की दूरी लगभग चार किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी डेढ़ घंटे तक वाहन नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजन शव को बाइक से लेकर गांव चले गए। इस मामले में सीएमएस डॉ.एसएन मिश्रा ने बताया कि इस मामले में स्टाफ से पूछताछ की गई है। पीड़ित परिजनों की मांग पर तत्काल शव वाहन बुलाया गया था लेकिन परिजनों ने इंतजार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed