फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No action is taken against the accused policemen in Kanpur

अनदेखी: खाकी पर जब भी आई आंच, ठंडी पड़ गई जांच, कई मामलों में फंसे हैं कमिश्नरी के पुलिसकर्मी

Wed, 14 Sep 2022 12:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Sep 2022 12:26 PM IST
सार

कमिश्नरी की क्राइम ब्रांच का विवादों से नाता रहा है। अब एक पुराना मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही बंधन कटियार ने अप्रैल माह में रायपुरवा थाना क्षेत्र में कथित गुडवर्क किया था।

विज्ञापन
No action is taken against the accused policemen in Kanpur
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कमिश्नरी पुलिस पर जब-जब जांच की आंच आई है तो जांच को ही ठंडे बस्ते में अफसरों ने डाल दिया। पिछले कुछ महीनों में ऐसी घटनाएं हुई हैं जिसमें पुलिसकर्मी घिर गए हैं। इन मामलों में उच्चाधिकारियों ने आननफानन जांच के आदेश भी दिए लेकिन जांचें आज भी लंबित पड़ी हैं। यह इसलिए जिससे आरोपी पुलिसकर्मी बचाए जा सकें। छह-छह महीने पुरानी जांचें भी ठंडे बस्ते में पड़ी हैं। 

विज्ञापन


वृद्धा पर बर्बरता करने वालों पर नरमी
14 फरवरी की रात स्वरूपनगर में स्थित कॉनकॉर्ड अपार्टमेंट में मधु कपूर की हत्या कर लूटपाट हुई थी। पुलिस ने उनकी नौकरानी सावित्री को थर्ड डिग्री दी थी। पिछले सप्ताह जब वारदात का खुलासा हुआ तो नौकरानी को क्लीनचिट मिल गई थी। थर्ड डिग्री देने के मामले में एडीसीपी शिवाजी शुक्ला को जांच दी गई थी। सात महीने बीतने के बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी है। इस मामले में महिला आयोग ने भी जांच के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


हिरासत में हुई थी महिला की मौत, जांच सिमटी
नवाबगंज पुलिस 8 मई को उन्नाव निवासी सुदामा व उसकी नाबालिग बेटी को चोरी की शिकायत के मामले में थाने ले आई थी। महिला पर एफआईआर भी दर्ज नहीं थी। देर रात तक थाने में पूछताछ करने के बाद अवैध तरीके से सुदामा व किशोरी को आशा ज्योति केंद्र में दाखिल करवा दिया गया था। दूसरे दिन सुबह केंद्र परिसर के बाथरूम में सुदामा का शव फंदे से लटकता मिला था। मामले में विभागीय व मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश हुए थे लेकिन चार महीने बाद भी विभागीय कार्रवाई नहीं हुई। जांच तक ही कार्रवाई सिमट के रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर को बचाने का प्रयास 
24 जनवरी 2022 को कर्नलगंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों पर असली पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। आरोपी वसीम अली को गिरफ्तार किया था। इस बीच सामने आया था कि पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया था लेकिन सिर्फ एक की गिरफ्तारी कर अन्य को छोड़ दिया था। तत्कालीन एसीपी कर्नलगंज ने तत्कालीन इंस्पेक्टर बलराम मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दी थी, जिसकी जांच एसीपी सीसामऊ को दी गई थी। तब से जांच अटकी पड़ी है। सूत्रों के मुताबिक इंस्पेक्टर को बचाने के लिए कुछ पुलिसकर्मियों के बयान बदलवाने का प्रयास किया जा रहा है। 

क्राइम ब्रांच में दागी, नहीं की गई कार्रवाई
कमिश्नरी की क्राइम ब्रांच का विवादों से नाता रहा है। अब एक पुराना मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही बंधन कटियार ने अप्रैल माह में रायपुरवा थाना क्षेत्र में कथित गुडवर्क किया था। पहले आरोपी के पास से कोई बरामदगी नहीं थी। अचानक से सिपाही ने 48 मादक पदार्थ की पुड़िया बरामद दिखाई थी। इस पर रायपुरवा इंस्पेक्टर विनय शर्मा ने उससे सवाल जवाब किए थे। आरोप है तब उसने इंस्पेक्टर से अभद्रता की थी। प्रकरण की जांच एसीपी बाबूपुरवा ने की थी, जिसमें सिपाही दोषी पाया गया था। कार्रवाई के लिए फाइल ऊपर पहुंची तो आज तक दबी है। इसी तरह से बाबूपुरवा में शराब पीकर हादसा करने वाले दरोगा प्रदीप यादव दंडित किए जा चुके हैं। वह भी क्राइम ब्रांच में तैनात हैं। 

जो भी पुरानी जांचें लंबित पड़ी हैं, उनकी समीक्षा की जाएगी। तय समय में जांच व दंड प्रक्रिया पूरी की जाएगी। - बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed