फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nilanchal Express brake jammed, AC coach wheel caught fire

Kanpur Dehat: नीलांचल एक्सप्रेस का ब्रेक हुआ जाम, एसी कोच के पहिये में लगी आग, एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन

Tue, 01 Nov 2022 11:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 01 Nov 2022 11:15 PM IST
सार

आंनद बिहार से पुरी जा रही नीलांचल एक्सप्रेस के पहिए में अचानक आग लगने से मचा अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान किसी भी तरह का हताहत नहीं हुआ। अंबियापुर स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया और रेलवे की टीम ने आग बुझाई।

विज्ञापन
Nilanchal Express brake jammed, AC coach wheel caught fire
नीलांचल एक्सप्रेस के पहिये में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के झींझक में आंनद बिहार से पुरी जा रही नीलांचल एक्सप्रेस के ब्रेक जाम होने से एक एसी कोच के पहिये में आग लग गई। उससे चिंगारी और धुआं निकलता देख चालक ने अंबियापुर स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया। रेलवे की टीम ने सीज फायर सिलिंडर से आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

इस दौरान एक घंटा पांच मिनट ट्रेन खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। घटना मंगलवार दोपहर की है। मिली जानकारी के अनुसार, आनंद बिहार (दिल्ली) से पुरी (उड़ीसा) जा रही नीलांचल एक्सप्रेस दोपहर करीब डेढ़ बजे अंबियापुर स्टेशन के पास पहुंची।
विज्ञापन

उसी दौरान ट्रेन के एसी कोच- संख्या-छह के ब्रेक जाम हो गए। पहिये से आग की चिंगारी व तेज धुंआ निकलने लगा। यह देख चालक ने स्टेशन की लूप लाइन पर ट्रेन को रोक दिया। साथ ही झींझक रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को खबर दी। रेलवे की टीम मौके पहुंची और सीज फायर सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने जांच के बाद ट्रेन को दोपहर ढाई बजे गतंव्य के लिए रवाना किया। नार्थ सेंट्रल रेलवे प्रयागराज के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि डाउन की नीलांचल एक्सप्रेस ब्रेक जाम होने से ट्रेन अंबियापुर स्टेशन पर करीब एक घंटे पांच मिनट खड़ी रही। जांच के बाद ट्रेन को गतंव्य के लिए रवाना किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed