फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Nikhat Ansari got sweaty from the questions of the police, asked for water three times in five hours of questi

Abbas&Nikhat: पुलिस के सवालों से निखत को आया पसीना, पांच घंटे की पूछताछ में तीन बार मांगा पानी, पढें क्या पूछा

Fri, 17 Feb 2023 09:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Feb 2023 09:41 PM IST
सार

जेल में विधायक अब्बास अंसारी से नियमों का उल्लंघन कर मिलने के आरोप में पकड़ी गई विधायक की पत्नी निखत और उसके वाहन चालक पुलिस टीम ने पूछताछ की। उसने पांच घंटे की पूछताछ के बीच तीन बार पानी मांगा।

विज्ञापन
Nikhat Ansari got sweaty from the questions of the police, asked for water three times in five hours of questi
निखत और नियाज को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में पति विधायक अब्बास अंसारी से नियमों का उल्लंघन कर जेल में मिलने वाली निखत बानो और उसके चालक नियाज को पुलिस टीम ने रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को जिला पुलिस की एसआईटी ने पुलिस लाइन के विशेष कक्ष में उससे पूछताछ की।

विज्ञापन

उससे देर रात तक पूछताछ की गई। इसका पूरा रिकार्ड रखा जा रहा है। बताया जाता है कि पुलिस के सवालों से निखत के चेहरे पर कई बार पसीना आया। तीन बार उसने पानी मांग कर पीया। कुछ ऐसा ही हाल नियाज का भी रहा। पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण जानकारी लगी है।
विज्ञापन

मोबाइल का पासवर्ड उसने दो बार गलत बताया, लेकिन दावा किया गया कि बाद में मजबूर होकर उसने सही पासवर्ड बताया। इससे मोबाइल का लॉक खुल गया है। इससे कई जानकारी मिली है। डिलीट डाटा को भी रिकवर करने के लिए विशेष टीम मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवालों से टूटे दोनों के हौसले
पहले ही दिन पुलिस के सवालों से दोनों के हौसले टूटे नजर आए। सूत्रों के अनुसार उन्होंने स्वीकार किया है कि कुछ बाहरी व कुछ स्थानीय लोगों की मदद से ही वह जेल परिसर व अधिकारियों तक पहुंचे। इसके बाद जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से मनमाने तरीके से मिले।

निखत और नियात पांच दिन की रिमांड पर 
गौरतलब है कि लखनऊ की अदालत से रिमांड मिलने पर पुलिस टीम निखत को तीन व नियाज को पांच दिन रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। कई स्थानों पर ले जाकर बरामदगी भी कराएगी। शुक्रवार की सुबह पुलिस टीम जरूरी कागजातों की तैयारी कर चार वाहनों से दोपहर बाद दो बजे जिला जेल पहुंची।

अलग-अलग वाहनों में दोनों को भेजा 
लगभग एक घंटे तक की औपचारिकता पूरी कर शाम तीन बजे के बाद निखत बानो व नियाज को अलग-अलग वाहनों से कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर वहां से रवाना हुए। दोनों का पुलिस ने शहरी स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद साढ़े चार बजे पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में लाया गया।

चार थानों की लगी रही पुलिस
इस दौरान पुलिस लाइन में चारों ओर अलग अलग चार थाने के पुलिस टीम की सुरक्षा के लिए डयूटी लगाई गई है। इसके लिए 12 स्थान चिह्नित कर आठ आठ घंटे के लिए 24-24 महिला व पुरूष दरोगा व कांस्टेबल की ड्यूटी लगी है।

ईडी करेगी अधिकारियों की संपत्ति की जांच
जिला जेल में नियमों के विरूद्ध विधायक अब्बास को उनके परिजनों से मिलाने को लेकर मोटी रकम व महंगे गिफ्ट बांटने के आरोप पहले ही दिन से लग रहे हैं। हाल ही में जेलर संतोष कुमार व जेल वार्डर जगमोहन की हाल ही में खरीदी गई महंगी कार भी निशाने पर है।

माना जा रहा है कि यह कारें इन्हें गिफ्ट में अब्बास परिवार की ओर से दिलाई गई हैं। कार विधायक अब्बास के गृह जनपद मऊ से खरीदी बताई गई है। इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी महंगे गिफ्ट देने के आरोप हैं। ऐसे में संभावना है कि इन सबकी जांच ईडी की टीम जल्द करने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed