{"_id":"645a7a99c334e7a79c0c87f2","slug":"nikay-chunav-candidates-will-be-able-to-do-door-to-door-public-relations-without-noise-2023-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav: थमी प्रचार की गाड़ी, अब मतदाताओं की बारी, प्रत्याशी बगैर शोर-शराबे के घर-घर कर सकेंगे जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav: थमी प्रचार की गाड़ी, अब मतदाताओं की बारी, प्रत्याशी बगैर शोर-शराबे के घर-घर कर सकेंगे जनसंपर्क
Tue, 09 May 2023 10:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 09 May 2023 10:24 PM IST
सार
कानपुर में एक नगर निगम, दो नगर पालिका परिषद और दो नगर पंचायतों में 22 लाख 87 हजार 490 मतदाता हैं। मतदान के बाद ईवीएम व मतपेटियां नवील गल्ला मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। इसके बाद 13 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में निकाय चुनाव के प्रचार का शोर मंगलवार शाम छह बजे से थम गया। अब प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। इसके बाद 11 मई गुरुवार का दिन मतदाताओं का होगा। नगर निगम क्षेत्र के कुल 2217517 मतदाता 110 पार्षदों और एक महापौर के भाग्य का फैसला करेंगे। वहीं चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार सुबह आठ बजे से नवीन गल्ला मंडी से रवाना होंगी।
विज्ञापन
मतदान के लिए जिले को 29 जोन में बांटा गया है। जिले में एक नगर निगम, दो नगर पालिका परिषद और दो नगर पंचायतों में 22 लाख 87 हजार 490 मतदाता हैं। मतदान के बाद ईवीएम व मतपेटियां नवील गल्ला मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। इसके बाद 13 मई को मतगणना होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रेक्षक की उपस्थित में मतदान कर्मियों का तीसरा रेंडमाइजेशन हुआ। नगर निगम के 110 वार्डों के लिए 530 मतदान केंद्रों पर 1752 मतदान स्थल बनाए गए हैं। महापौर के 13 प्रत्याशियों और 851 पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
नगर निगम में ईवीएम, नगर पालिका परिषद में बैलेट पेपर से होगा मतदान
जिला प्रशासन ने निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। निकाय चुनाव में नगर निगम में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और दो नगर पंचायतों और दो नगर पालिका परिषदों में बैलेट पेपर से मतदान होगा। सभी मशीनें और बैलेट बॉक्स पहुंच चुके हैं। चुनाव के लिए 11005 कर्मचारियों को लगाया जाएगा।
200 मीटर के दायरे में न दिखे प्रचार सामग्री
11 मई को पोलिंग बूथ के 200 मीटर के दायरे में भीड़ या कोई प्रचार सामग्री नहीं दिखनी चाहिए। प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो-दो शसस्त्र मुख्य आरक्षी/आरक्षी लगाए गए हैं। अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर आधा-आधा सेक्शन पीएसी लगाई गई है।

एक नजर में
- नगर निगम क्षेत्र में मतदाता 2217517
- पुरुष मतदाता 1184210
- महिला मतदाता 1033307
- जिले में मतदान केंद्र 557
- मतदान स्थल 1834
- जोनल मजिस्ट्रेट 29
- सेक्टर मजिस्ट्रेट 121
- संवेदनशील मतदान केंद्र 130
- अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र 142
- अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र 53
- नगर निगम क्षेत्र में मतदाता 2217517
- पुरुष मतदाता 1184210
- महिला मतदाता 1033307
- जिले में मतदान केंद्र 557
- मतदान स्थल 1834
- जोनल मजिस्ट्रेट 29
- सेक्टर मजिस्ट्रेट 121
- संवेदनशील मतदान केंद्र 130
- अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र 142
- अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र 53