फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nikay Chunav 2023: BJP fielded Muslim councilor candidates in 11 wards

Nikay Chunav 2023: भाजपा ने 11 वार्डों में उतारे मुस्लिम पार्षद प्रत्याशी, ये नाम शामिल

Mon, 24 Apr 2023 09:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Apr 2023 09:42 AM IST
सार

भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के अनुसार वैसे तो महानगर में कुल आठ वार्ड ऐसे हैं, जहां पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। इसके बावजूद पार्टी ने तीन और वार्डों को इसमें शामिल करते हुए मुस्लिम प्रत्याशी उतारे। भाजपा की ओर से पहली बार मुस्लिम प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर काफी चर्चा है।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2023: BJP fielded Muslim councilor candidates in 11 wards
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए सबका साथ सबका विकास नारे को चरितार्थ करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों को चुनाव मैदान में प्रत्याशी के रूप में उतारा है। शुरुआत वार्ड चुनाव से की गई है, पार्टी का कहना है कि बड़े पदों के लिए भी आगे मुस्लिम समाज से जुड़े लोगों को प्रत्याशी बनाया जाएगा। महानगर के कुल 110 वार्डों में से 11 वार्डों में मुस्लिम प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

विज्ञापन


आज से पहले मुस्लिम क्षेत्रों के इन वार्डों में भाजपा को कभी भी प्रत्याशी खोजने से भी नहीं मिला था। अब परिस्थितियां बदली हुईं दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि इस बार एक वार्ड पर तीन से चार दावेदार थे। जिसमें से जिताऊ को प्रत्याशी बनाने की बात कही जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के अनुसार वैसे तो महानगर में कुल आठ वार्ड ऐसे हैं, जहां पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। इसके बावजूद पार्टी ने तीन और वार्डों को इसमें शामिल करते हुए मुस्लिम प्रत्याशी उतारे। भाजपा की ओर से पहली बार मुस्लिम प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर काफी चर्चा है। मुस्लिम समाज के जिन 11 प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा गया है, उसमें पांच वार्डों में मुस्लिम महिलाओं के नाम हैं। महानगर प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि भाजपा सभी को साथ लेकर चल रही है। इसी के तहत इस बार मुस्लिम समाज से लोगों को प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन

इन वार्डों में उतारे गए मुस्लिम प्रत्याशी
राबिया खातून - जाजमऊ दक्षिणी,
गुलशन जहां अंसारी - बेकनगंज
मासूमा खातून - चंदारी
रफतनाज - बेगमपुरवा
मो. फैसल- अयूबी बाबूपुरवा
मीनू खान - चमनगंज
रईस बाबू मंसूरी - तलाक महल
गुरफान अहमद - नाजिर बाग
नासिरमूसा - कर्नलगंज
नजमा बेगम - दलेल पुरवा
एजाज अहमद - जाजमऊ दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed