फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Night temperatures improved due to cloudy weather, bringing relief from the sun during the day.

Kanpur News: बदली की वजह से रात का तापमान सुधरा, दिन में धूप से राहत

Thu, 08 Jan 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 08 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Night temperatures improved due to cloudy weather, bringing relief from the sun during the day.
कानपुर देहात। हवा की दिशा उत्तर पश्चिम से उत्तर पूर्व होने से मौसम में कुछ बदलाव हुआ है। हल्की बदली छाने से रात का तापमान सुधरा है। वहीं दिन में दोपहर में धूप निकली तो गलन से राहत रही।
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी से होकर आ रही उत्तर पश्चिमी हवा की वजह से कंपकंपी छूट रही थी। बुधवार रात हवा की दिशा बदल कर उत्तर पूर्व हो गई। इसका असर यह हुआ कि ठंडी हवाओं का कहर कुछ कम हुआ। बुधवार को दिन में कोहरा कम रहा। दोपहर में बादल छंटने पर धूप निकली तो लोगों को राहत हुई।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उत्तर पूर्व हवा की औसत गति 4 किमी प्रति घंटा रही। मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि आगामी पांच दिनों में आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। सीएसए के नोडल अधिकारी/कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि प्रातःकाल एवं रात्रि के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा। शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
आलू व सरसों की पत्तियां झुलस रहीं
सरवनखेड़ा। कोहरा गिरने की वजह से फसलें प्रभावित हो रही है। सरसों व आलू की फसल में नुकसान की बात किसान कह रहे हैं। किसानों का कहना कि रात में तापमान गिरने से आलू की पत्तियां झुलसने लगी है। वहीं सरसों में फफूंदी लगने से तने व पत्ते मुरझाने लगे है। सेरुवा के राकेश पासवान ने बताया कि कोहरा गिरने व रात में तापमान कम होने से लाही व आलू की फसल में नुकसान है। अरहर, मटर व चना की फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। पाले से बचाने के लिए खेत की मेंड पर धुआं करने के साथ खेत में नमी बनाए रखने का जतन किया जा रहा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. खलील खान ने बताया कि पाले से बचाव के लिए खेत में नमी बनाए रखे। फसल में कंड़े की राख का छिड़काव किया जा सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed