फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   niece murdered in protest of misdeed in fatehpur

खौफनाक: दुष्कर्म के विरोध में भतीजी को कुल्हाड़ी से काटा, आबरू बचाने के लिए भागी लेकिन दरिंदे ने दी दर्दनाक मौत

Fri, 15 Apr 2022 03:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 15 Apr 2022 03:10 PM IST
सार

फतेहपुर में दुष्कर्म के विरोध में भतीजी की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
niece murdered in protest of misdeed in fatehpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में दुष्कर्म के विरोध में भतीजी की गुरुवार रात चाचा ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे और आरोपी चाचा को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुल्हाड़ी समेत चाचा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र निवासी किशोरी कई साल से अपनी बुआ के घर फिरोजाबाद में रहती थी। करीब दस दिन पहले गांव लौटकर आई थी। यहां उसके चाचा रामगोपाल, दादी, भाई रहते हैं। ट्रक चालक भाई महोबा गिट्टी लेने गया था। घर में रात को किशोरी बरामदे में दादी के पास दूसरी चारपाई में लेटी थी।
विज्ञापन


करीब रात दस बजे शराब के नशे में रामगोपाल घर पहुंचा। उसकी नीयत किशोरी पर खराब हो गई। वह किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। पड़ोसियों ने बताया कि किशोरी हाथ छुड़ाने के लिए शोर मचा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद के लिए शोर मचाते हुए घर से कुछ दूर लिंक रोड पर पहुंच गई। तभी रामगोपाल ने पीछे से किशोरी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया। वह लहूलुहान होकर रोड पार खेत किनारे झाड़ियों के पास गिर पड़ी। कुल्हाड़ी से किशोरी पर चाचा ने ताबड़तोड़ वार किए। चीख सुनकर ग्रामीण पहुंचे और रामगोपाल को पकड़ लिया। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि बदनीयत के चलते किशोरी की चाचा ने हत्या की है। मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed