फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nia and ats reached in mahoba train accident place

महोबा रेल हादसे की जगह पर पहुंची NIA और ATS, आतंकी साजिश की जांच शुरू   

Fri, 31 Mar 2017 12:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 31 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
nia and ats reached in mahoba train accident place
ट्रेन हादसा या साजिश, जांच शुरू - फोटो : अमर उजाला

झांसी - मानिकपुर रेल लाइन पर महोबा के लाडपुर गांव के सामने महाकौशल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एनआईए, एटीएस के साथ सभी सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची। टीम ने अलग- अलग स्थानों ने नमूने लिए। इस बात की जांच की जा रही है कि यह हादसा है या साजिश। पुलिया के पास कहीं कोई विस्फोटक तो नहीं लगाया गया था, इस बात भी गहराई से जांच की जा रही है। रेलवे ने पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है। 

विज्ञापन


रेल हादसा लाडपुर गांव के सामने निर्माणाधीन पुलिस के पास हुआ है। आमतौर पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली महाकौशल एक्सप्रेस यहां पुलिया के निर्माणाधीन होने की वजह से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। स्पीड कम होने की वजह से लोगों की जान बच गई। हालांकि हादसे के बाद कपलिंग के टूटने के वजह से बोगियां जहां- तहां बिखरी और लाइन के बगल में स्थित गड्ढे में जा गिरीं। चूंकि इस  ट्रैक का रात करीब नौ बजे निरीक्षण हुआ था। ऐसे में यह हादसा है या कोई साजिश, इस पर जांच टीमें पूरी मुस्तैदी से जुटी हैं। हादसे के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम के साथ ही आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) को भी लगाया गया है। इसके अलावा रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और पाथ वे इंस्पेक्शन (पीडब्यूलआई) के अधिकारियों की टीम भी जांच में जुटी है। रेलवे और एटीएस के अधिकारियों के साथ एनडीआरएफ और एफएसएल की टीमें भी मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। इन टीमों ने रेल लाइन के टुकड़े, बोगियों की कतरनें आदि के भी नमूने लिए हैं। हालांकि एटीएस के आईजी असीम अरुण ने देर शाम बताया कि टीम ने मौके का मुआयना किया है। शुरुआती जांच में किसी साजिश का सुराग नहीं मिला है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। विस्फोटक था या नहीं, इसकी जांच के  लिए मौके से कुछ नमूने जुटाकर रासायनिक परीक्षण के लिए भेजा गया है। दूसरी तरफ रेलवे ने भी जांच समिति बना दी है। इसकी रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक मूलचंद्र चौहान का कहना है कि रेल हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। इसमें मुख्य संरक्षा अधिकारी, मुख्य यातायात अधिकारी, मुख्य अभियंता संचालन व मुख्य डीजल इंजीनियर को शामिल किया गया है। इसके अलावा एनआईए और एटीएस अलग से जांच कर रही है। 
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर झांसी 05101072
ग्वालियर 07511072
बांदा 051921072


 
मुख्यमंत्री ने जाना हाल 
महोबा में रेल हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा और डीजीपी जावीद अहमद ने बात की और घटना के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए।  विशेष सचिव गृह मणि प्रसाद मिश्रा ने बताया कि अभी तक पूरी घटना में किसी तरह के आतंकियों के शामिल होने के सुराग नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अधिकारियों को रेल दुर्घटनाओं के बारे में भी निर्देश दिए गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed