{"_id":"68b9eb848d2f806dcb084aa0","slug":"nhai-will-remove-encroachment-road-accidents-will-be-curbed-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-131320-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एनएचएआई हटाएगा अतिक्रमण, सड़क हादसों पर लगेगा अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एनएचएआई हटाएगा अतिक्रमण, सड़क हादसों पर लगेगा अंकुश
Fri, 05 Sep 2025 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर से औरया व झांसी मार्ग अतिक्रमण मुक्त होगा। हाईवे के बीच से दोनों तरफ 12-12 मीटर अतिक्रमण को हटाया जाएगा। हादसों पर अंकुश लगाने व जाम की समस्या समाप्त करने के लिए एनएचएआई ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है।
इसके लिए एनएचएआई लगातार दुकानदारों को चेतावनी जारी कर स्वयं से अतिक्रमण को हटा लेने के चेतावनी जारी कर रहा है। कानपुर से औरया की तरफ आने वाले हाईवे पर रायपुर से रनियां के बीच व बाराजोड़ से झांसी की तरफ जाने वाले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। वजह इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी है। ऐसे में सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण होने से आए दिन लोगों को जाम की समस्या से गुजरना पड़ता है। वहीं, दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। कई जगहों पर तो सड़क पर ही बाजार लग जाता है।
एनएचएआई के सहायक अभियंता नीरज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रायपुर से रनियां के मध्य व अन्य स्थानों पर समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाता है। एक बार फिर से अभियान चलाया जाएगा। इसमें सड़क के मध्य से 12-12 मीटर दोनों तरफ की सरकारी भूमि को खाली कराने का काम होगा। पूर्व में भी दुकानदारों को अतिक्रमण हटान के लिए कहा गया था, जो लोग अतिक्रमण नहीं हटाएंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटने से हो रहे हादसों पर अंकुश लग सकेगा।