फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   news related to JEE Advanced 2019 and lok sabha elections 2019

चुनाव और जेईई एडवांस की प्रवेश परीक्षा एक ही दिन, आईआईटी कर रहा ये तैयारी

Tue, 12 Mar 2019 12:47 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Mar 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
news related to JEE Advanced 2019 and lok sabha elections 2019
प्रतीकात्मक फोटो
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के दिन (19 मई) ही जेईई एडवांस की प्रवेश परीक्षा होने से लाखों छात्र असमंजस में हैं। हालांकि माना जा रहा है कि जल्द ही आईआईटी रुड़की प्रवेश परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाते हुए नई तिथि की घोषणा कर सकता है। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने शनिवार शाम को सात चरणों का चुनाव कार्यक्रम जारी किया है। इसमें 19 मई रविवार का दिन भी शामिल है। 19 मई को वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर समेत यूपी की 13 सीटें और बिहार की आठ, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की तीन, केरल की आठ, पंजाब 13, चंडीगढ़ की एक सीट और पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर चुनाव होने हैं।
विज्ञापन

इसी दिन जेईई एडवांस 2019 की प्रवेश परीक्षा भी निर्धारित है। देशभर के आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में हर साल करीब दस लाख छात्र प्रतिभाग करते हैं। ऐसे में अब परीक्षा आयोजक आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ परीक्षा की तिथि बदलने को लेकर मंथन शुरू कर चुके हैं। बताया जाता है कि परीक्षा आयोजक की तैयारी है कि मतगणना के बाद यानी 23 मई के बाद ही अब जेईई एडवांस का आयोजन कराया जाए।

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल को
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) की तिथि (28 अप्रैल) भी चुनाव के बीच में पड़ रही है। ऐसे में इसे भी टालने को लेकर प्राविधिक शिक्षा निदेशालय ने तैयारी शुरू कर दी है। निदेशक आरसी राजपूत ने बताया कि शासन से इस बाबत वार्ता की जा रही है। जल्द ही उचित फैसला लिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। अब छात्र-छात्राएं 14 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed