{"_id":"5c8de52bbdec2214114a2ca2","slug":"news-related-to-hbtu-and-csa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस बात को लेकर एचबीटीयू-सीएसए अधिकारियों में तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बात को लेकर एचबीटीयू-सीएसए अधिकारियों में तनातनी
Sun, 17 Mar 2019 11:51 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
सीएसए, एचबीटीयू
कानपुर स्थित हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) प्रशासन ने आम लोगों के साथ-साथ चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए भी प्रवेश गेट बंद कर दिया है। इससे दोनों विश्वविद्यालयों के अधिकारियों के बीच तनातनी बढ़ गई है। सीएसए अधिकारियों ने भी एचबीटीयू के लिए विवि का प्रवेश द्वार बंद करने का एलान कर दिया है।
दरअसल पिछले कुछ दिनों से एचबीटीयू में चोरी और एक्सीडेंट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसको देखते हुए गुरुवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने नवाबगंज के साथ-साथ विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से भी आम नागरिकों के आवागमन पर रोक लगा दी थी। जबकि नवाबगंज की तरफ से ही बड़ी संख्या में सीएसए के कर्मचारी और शिक्षक आते-जाते थे।
रास्ते पर रोक लगाए जाने से प्रभावित शिक्षकों और कर्मचारियों ने इसकी शिकायत सीएसए के सुरक्षा अधिकारी डॉ. आरपी सिंह से की। डॉ. आरपी सिंह ने मामले को सुलझाने के लिए शनिवार को एचबीटीयू के रजिस्ट्रार और कुलपति से मुलाकात की। घंटों बातचीत के बावजूद कोई हल नहीं निकल सका। कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने साफ कर दिया कि किसी भी हालत में एचबीटीयू गेट से आम लोगों को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने इसके लिए छात्रों की सुरक्षा का हवाला दिया।

Trending Videos
एचबीटीयू प्रशासन द्वारा रास्ता खोलने से इंकार किए जाने के बाद सीएसए प्रशासन ने भी एलान कर दिया कि वह भी एचबीटीयू के कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए अपने रास्ते पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। कुछ कर्मचारियों ने कंपनी बाग से आने वाले मुख्य मार्ग पर भी प्रतिबंध लगाने की बात कही। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी इस पर फाइनल फैसला नहीं लिया है।
सीएसए के सुरक्षा अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि एचबीटीयू कुलपति की चिंता जायज है लेकिन पड़ोसी होने के नाते हमारी समस्याओं का भी उन्हें ध्यान देना होगा। एचबीटीयू प्रशासन से हुई वार्ता की जानकारी सीएसए कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन को दी जाएगी। इसके बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। कोशिश होगी कि दोनों की समस्याओं को देखते हुए कोई बीच का रास्ता निकाला जा सके। बता दें कि सीएसए और एचबीटीयू कैंपस आसपास ही हैं।