फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   News of the dispute reached the high command; the former district president did not file a formal complaint.

Kanpur News: आला हाईकमान तक पहुंची विवाद की बात, पूर्व जिलाध्यक्ष ने नहीं दी तहरीर

Fri, 03 Jul 2026 02:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 03 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
News of the dispute reached the high command; the former district president did not file a formal complaint.
कानपुर देहात। सिकंदरा के एक होटल में पूर्व जिलाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के समर्थकों के बीच हुए विवाद और मारपीट का मामला कांग्रेस आला हाईकमान तक जा पहुंचा। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस मामले में नाराजगी जताई है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष ने अभी कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कटियार ने बताया कि वह बुधवार को हुई घटना की तहरीर देने के लिए सिकंदरा थाने गए थे, लेकिन वहां पर थाना प्रभारी के न होने पर वह लौट आए। वह शुक्रवार को मामले में तहरीर दें गें। बताया कि उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों को दी है। वहीं जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह गौर ने भी घटना की जानकारी पार्टी आला हाईकमान को दी है। बता दें कि प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र पाल गौतम का सिकंदरा में कांग्रेसियों ने स्वागत कार्यक्रम रखा था।
विज्ञापन

एक होटल पर खाने के लिए पहुंचने के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के समर्थकों के बीच कहा सुनी के बाद विवाद हो गया था। कुछ लोगों ने हाथापाई भी कर दी थी। इधर कार्यक्रम में मौजूद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनोरमा संखवार के साथ भी कुछ लोगों ने हाथापाई कर अभद्रता कर दी थी। इस मामले में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष, उनके बेटे व बाउंसरों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगा तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इधर इस घटना के बाद कांग्रेस के दो खेमे में राजनीति गरमा गई है। वहीं चर्चा है कि विधानसभा चुनाव से पहले ही दोनों गुटों की खुलकर सामने आई खेमेबंदी नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed