{"_id":"5c7278d0bdec2273a74d0e94","slug":"news-for-chhatrapati-sahuji-maharaj-university-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगर आप भी है यूनिवर्सिटी के छात्र तो ये खबर जरूर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर आप भी है यूनिवर्सिटी के छात्र तो ये खबर जरूर पढ़ें
Sun, 24 Feb 2019 04:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 24 Feb 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के छात्र छात्राओं और शिक्षकों के लिए एक विशेष एप तैयार किया गया है। पढ़ाई, उपस्थिति, सूचना और समस्या सब एक क्लिक पर होगा। यानी मोबाइल पर अपलोड ऐप पर क्लिक करते ही सारी जानकारी सिर्फ छात्रों को नहीं, बल्कि शिक्षकों को भी मिलेगी।
विज्ञापन
इस ऐप के जरिए शिक्षक गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के बारे में भी सीख सकेंगे। इस ऐप से कॉलेज, वहां के शिक्षक और छात्र जुड़े रहेंगे। इसमें अभिभावकों को भी जोड़ने की तैयारी है, ताकि छात्र की गतिविधि पर उनकी नजर रहे। छत्रपति शाहू जी महाराज विवि ने आई-मेड ऐप तैयार किया है।
विज्ञापन
इस ऐप में कॉलेज के साथ विवि भी लिंक रहेगा
इससे ऑनलाइन फीस भी जमा होगी। इसे शुक्रवार को विवि की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने लांच किया था। शनिवार को एकेडमिक हाल में डॉ. संदेश गुप्ता ने सभी शिक्षकों को आई-मेड एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि इस ऐप में कॉलेज के साथ विवि भी लिंक रहेगा।
इससे छात्र अपने कॉलेज के साथ विवि से जुड़ी जानकारी भी ले सकेंगे। समय-समय पर एप में अनेक तरह के कोर्स भी अपलोड किए जाएंगे, इसका फायदा छात्रों के साथ शिक्षक भी ले सकेंगे। यहां विवि के सभी विभागों के शिक्षक मौजूद रहे।
इससे छात्र अपने कॉलेज के साथ विवि से जुड़ी जानकारी भी ले सकेंगे। समय-समय पर एप में अनेक तरह के कोर्स भी अपलोड किए जाएंगे, इसका फायदा छात्रों के साथ शिक्षक भी ले सकेंगे। यहां विवि के सभी विभागों के शिक्षक मौजूद रहे।