{"_id":"5b9b7477867a557ebe1e87c3","slug":"news-about-mla-nilima-katiyar-and-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीलिमा का कद बढ़ाकर और मजबूती चाहती भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलिमा का कद बढ़ाकर और मजबूती चाहती भाजपा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 14 Sep 2018 03:28 PM IST
सार
- कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की कन्नौज सीट लेना चाहती भाजपा
- संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने पर फोकस कर रही पार्टी
विज्ञापन
विधायक नीलिमा कटियार
विस्तार
कानपुर में भाजपा ने विधायक नीलिमा कटियार को महामंत्री बनाकर उनका कद बढ़ाया है। इसके साथ ही अब नगर में भाजपा के दो प्रदेश महामंत्री हो गए हैं। इसके पहले पूर्व विधायक सलिल विश्नोई को महामंत्री का दायित्व दिया गया था।
शहर से दो महामंत्री बनाए जाने के पीछे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि भाजपा का फोकस कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र पर अधिक है। इसके साथ ही भाजपा अपने वोट प्रतिशत में भी इजाफा करना चाहती है।
विज्ञापन
शहर से दो महामंत्री बनाए जाने के पीछे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि भाजपा का फोकस कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र पर अधिक है। इसके साथ ही भाजपा अपने वोट प्रतिशत में भी इजाफा करना चाहती है।
विज्ञापन
Trending Videos
विधायक नीलिमा कटियार
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में 10 संसदीय क्षेत्र आते हैं। इनमें से कन्नौज सपा के पास है। भाजपा यहां अपना संगठनात्मक ढांचा मजबूत करके अगले संसदीय चुनाव में सपा से यह सीट छीनना चाहती है। इसके अलावा पिछले चुनाव में जहां भाजपा प्रत्याशियों का वोट प्रतिशत कम रहा है, वहां पार्टी अपने को और मजबूत करेगी। इसके अलावा कानपुर मंडल में सपा मजबूत मानी जाती है। इस वजह से भाजपा संगठन किसी प्रकार की कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता।
इसके साथ ही भाजपा नीलिमा कटियार का कद बढ़ाकर पिछड़ा वर्ग को भी साधना चाहती है। सपा और बसपा भी पिछड़ा वर्ग पर अधिक फोकस कर रही है। इसी वजह से भाजपा दांव खेलकर इन दलों की गणित फेल करना चाहती है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग वोटरों की संख्या अच्छी-खासी है।