फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Newly married woman fell in the bathroom and died, marriage took place only 11 days ago

Auraiya: संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम में गिरी नवविवाहिता...मौत, 11 दिन पहले ही हुई थी शादी, जांच शुरू

Sun, 25 Feb 2024 08:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 25 Feb 2024 08:09 PM IST
सार

Auraiya News: दिबियापुर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम में बेहोश मिली। परिजन आनन फानन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 11 दिन पहले ही शादी हुई थी मृतका के बिठूर निवासी पिता और भाई भी पहुंचे, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
Newly married woman fell in the bathroom and died, marriage took place only 11 days ago
घटना की जांच करने पहुंची पुलिस, मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी में मिठाई की दुकान किए व्यापारी की नवविवाहिता पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से बाथरूम में गिर गई। आनन फानन परिजन उसे चिचौली जिला चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सक ने नवविवाहिता को मृत घोषित कर दिया। मृतका की शादी 11 दिन पहले ही हुई थी।

विज्ञापन

मृतका के गैस गीजर से बाथरूम में गैस बनने से बेहोश होकर गिरने की आशंका जताई जा रही है। कंचौसी निवासी मिठाई व्यापारी अश्वनी गुप्ता के गांव में ही दो अलग-अलग घर हैं। रविवार की सुबह तकरीबन सात बजे अश्वनी गुप्ता अपने दूसरे घर में गया था। जबकि पत्नी चित्रा गुप्ता (23) दूसरे घर में बाथरूम में नहा रही थी।
विज्ञापन

जब अश्वनी लौटकर आया, तो कई आवाज देने पर भी चित्रा ने आवाज नहीं दी। इस पर परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। बाथरूम के अंदर चित्रा बेहोशी की अवस्था में मिली। आनन-फानन में परिजन चित्रा को लेकर जिला चिकित्सालय चिचौली पहुंचे। यहां पर चिकित्सक ने चित्रा को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 फरवरी को ही मृतका की शादी हुई थी
घटना की जानकारी होने पर घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर मृतका के पिता बिठूर निवासी अजय, भाई शिवम समेत अन्य परिजन पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि गत 14 फरवरी को ही मृतका की शादी हुई थी। उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उपनिरीक्षक के अनुसार मृतका के परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु के कारणों की सही जानकारी मिल सकेगी। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed