फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Newborn killed in womens dispute in Kannauj, neighbor woman hit him on the head with a stick

UP News: दिल झकझोरने वाली घटना! रंजिश में गई नवजात की जान, महिला ने सिर पर किया था डंडे से वार

Thu, 02 Mar 2023 04:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Mar 2023 04:44 PM IST
सार

रंगियनपुर में महिलाओं के बीच विवाद में नवजात की हत्या कर दी गई। पड़ोसी महिला ने मासूम के सिर पर डंडा मारकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन
Newborn killed in womens dispute in Kannauj, neighbor woman hit him on the head with a stick
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में महिलाओं के बीच मारपीट के दौरान नवजात के सिर में डंडा लग गया। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने पड़ोसी महिला पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन

कलक्ट्रेट के पास रंगियनपुर्वा में गुरुवार शाम करीब सात बजे अमित कुमार की पत्नी बबली का पड़ोसी महिला से विवाद हो गया। इससे महिला ने परिवार की महिलाओं के साथ दरवाजे पर बैठी बबली पर डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान गोद में बबली की एक माह की बच्ची के सिर में डंडा लग गया।
विज्ञापन

इससे वह घायल हो गई। अमित ने नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान रात करीब तीन बजे नवजात ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक नवजात के पिता अमित ने पड़ोसी महिला और उसके परिवार के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट लिखाकर कार्रवाई की मांग की है। सदर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि मारपीट के दौरान नवजात जमीन पर गिर गई। इससे घायल होकर मौत हो गई। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

एक साल से चल रही रंजिश में चली गई नवजात की जान
रंगियनपुर्वा निवासी अमित कुमार गोल कुआं पर गन्ने के जूस की ठेली लगाता है। पड़ोसी परिवार से एक साल से रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में मारपीट का मुकदमा चल रहा है। आखिरकार गुरुवार को हुई एक बार मारपीट में अमित कुमार की बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed