फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Newborn girl's body found in bushes

हरदोई: झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची की लाश, सिर पर घाव होने से हत्या की आशंका

Sun, 20 Oct 2019 07:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 20 Oct 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
Newborn girl's body found in bushes
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर ग्राम गोपीपुरवा के पास रविवार सुबह नवजात बच्ची का नग्न शव झाड़ियों में पड़ा मिला। सिर पर घाव होने से ग्रामीण हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैैं।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने रात में किसी वाहन से लाकर शव फेंके जाने से सिर में चोट आने की बात कही है। थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर गोपीपुरवा गांव स्थित है। रविवार सुबह गांव के कुछ बच्चे सड़क किनारे जा रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने झाड़ियों में देखा तो नवजात बच्ची का शव मिला। बच्चों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ कर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्ची के सिर पर गहरा घाव था। जिससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि मौत के बाद बच्ची का शव रात में किसी वाहन में लाकर फेंका गया है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed