{"_id":"5cfa5fe8bdec22074c264342","slug":"newborn-child-dead-body-found-in-hospital-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के शौचालय में मिला नवजात का शव, दिल को झकझोर देने वाली घटना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के शौचालय में मिला नवजात का शव, दिल को झकझोर देने वाली घटना से मचा हड़कंप
Fri, 07 Jun 2019 06:30 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 07 Jun 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
सर्जिकल वार्ड के इसी शौचालय में मिला नवजात का शव
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में जिला चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड के शौचालय में शुक्रवार सुबह नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अस्पताल प्रशासन एक-दो दिन में महिला चिकित्सालय में हुए प्रसव के मामलों की जानकारी जुटा रहा है।
जिला चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड में शुक्रवार सुबह नौ बजे सफाईकर्मी शौचालयों की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान कर्मचारियों ने सुपरवाइजर गोविंद दीक्षित को सूचना दी कि शौचालय की सीट में नवजात बच्ची का शव पड़ा है। गोविंद ने चिकित्सकों को इससे अवगत कराया। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।
शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने सूचना दी है। महिला चिकित्सालय में हुए प्रसव के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल कोई जानकारी मृत बच्ची के बारे में नहीं मिल सकी है। नियम के मुताबिक 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।