फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   New twist in case of death due to heat wave, body of khalasi was taken out after digging grave after 18 days

Hamirpur: लू से मौत के मामले में आया नया मोड़, हत्या की आशंका…18 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया खलासी का शव

Fri, 05 Jul 2024 12:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 Jul 2024 12:47 PM IST
सार

Hamirpur News: खलासी की लू से मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक की पत्नी हत्या की आशंका जताकर बच्चों के साथ अनशन पर बैठ गई। इसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुई। 18 दिन बाद कब्र खोदकर खलासी का शव बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
New twist in case of death due to heat wave, body of khalasi was taken out after digging grave after 18 days
कब्र खोदकर परिजनों के सामने निकाला गया खलासी का शव - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर  में खलासी की लू से मौत के मामले में पत्नी बच्चों के साथ अनशन पर बैठ गई। इसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुई और ने 18 दिन बाद शव को कब्र से निकलवाया गया। पीड़ित पत्नी का आरोप है कि उसके पति की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और आर्थिक तंगी के चलते सजातीय लोगों ने शव को दफना दिया था।

विज्ञापन

उसने आशंका जताई थी की पति की मौत नहीं, बल्कि हत्या की गई है। इंगोहटा निवासी राजकुमारी ने बताया कि उसका पति रामबहादुर प्रजापति (45) बीते 11 जून को मौदहा के एक ट्रक में खलासी का काम करने गया था। तभी कानपुर के एक पेट्रोल पंप में ट्रक खराब होने पर ट्रक तीन दिन तक वहीं खड़ा रहा। इससे उनको लू लग गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

ट्रक ठीक होने के बाद 14 जून रविवार को सुमेरपुर आया, तो उसका पति ट्रक में ही अचेत होकर गिर पड़ा। ट्रक ड्राइवर उन्हें मौदहा के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। तब उसे सूचना दी गई कि पति की हालत ठीक नहीं है। जानकारी होने पर वह किराये के लिए पैसे न होने पर राशन का पांच किग्रा चावल बेचकर मौदहा पहुंची, तो उसका पति मृत अवस्था में अस्पताल के बाहर पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्याय के लिए सदर विधायक से गुहार लगाई
किसी तरह से वह शव को लेकर गांव आई। अब उसके अंतिम संस्कार का सवाल उठ खड़ा हुआ। तब पड़ोसी और सजातीय लोग सामने आए और आपस में धनराशि एकत्र कर सोमवार को उसका अंतिम संस्कार किया। पीड़िता ने बताया कि न्याय के लिए उसने सदर विधायक से गुहार लगाई, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। तब पति के पोस्टमार्टम कराने के लिए मुख्यालय के गोल चबूतरे में बैठ गई।

शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
तब उसकी आवाज प्रशासन तक पहुंची। प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए। इस पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर,थानाध्यक्ष राकेश कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर रामकुमार यादव गांव पहुंच कर जेसीबी से कब्र को खुदवाकर शव को निकला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मौके पर मृतक की पत्नी सहित अन्य परिजन व गांव के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed