{"_id":"63d8abb831eac452b13b8b50","slug":"new-twist-in-case-of-acid-attack-on-husband-in-kanpur-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: Acid Attack मामले में आया नया मोड़, पति बोला- मुझ पर पत्नी ने नहीं फेंका है तेजाब, मैं खुद जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: Acid Attack मामले में आया नया मोड़, पति बोला- मुझ पर पत्नी ने नहीं फेंका है तेजाब, मैं खुद जला
Tue, 31 Jan 2023 11:22 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:22 AM IST
सार
कोपरगंज निवासी डब्बू गुप्ता ने शनिवार को पत्नी पूनम पर तेजाब डालकर जलाने का आरोप लगाया था। डब्बू की तहरीर पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर पूनम को रविवार को जेल भेज दिया था। सोमवार को मीडिया के सामने आया डब्बू अपने बयानों से पलट गया। कहा कि उसने नशे में तेजाब उड़ेलने की झूठी बात कही थी।
विज्ञापन
डब्बू गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में कलक्टरगंज के कोपरगंज में शनिवार को पति पर तेजाब डालकर जलाने के मामले में नया मोड़ आया है। पत्नी के जेल जाते ही पति अपने लगाए आरोपों से मुकर गया। उसने मीडिया से कहा कि खुद पर गर्म पानी गिरने से वह झुलस गया था, पत्नी ने तेजाब नहीं फेंका था, हालांकि पुलिस पत्नी को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
कोपरगंज निवासी डब्बू गुप्ता ने शनिवार को पत्नी पूनम पर तेजाब डालकर जलाने का आरोप लगाया था। डब्बू की तहरीर पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर पूनम को रविवार को जेल भेज दिया था। सोमवार को मीडिया के सामने आया डब्बू अपने बयानों से पलट गया। कहा कि उसने नशे में तेजाब उड़ेलने की झूठी बात कही थी।
विज्ञापन
बर्तन में रखा गर्म पानी उठा रहा था तभी उसके ऊपर पलट गया और वह जल गया। थाना प्रभारी आरजे गौतम का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर पत्नी को जेल भेजा जा चुका है। मेडिकल में भी केमिकल से जलने की पुष्टि हुई है। पीड़ित ने अब तक पुलिस को गर्म पानी गिरने की सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन