फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   new seven-storey building will be built in Cardiology, 500 patients will get treatment, modular ICU

UP: कार्डियोलॉजी में बनेगा नया सात मंजिला भवन, 500 मरीजों को मिलेगा इलाज…मॉड्युलर आईसीयू भी होगा, पढ़ें डिटेल

Fri, 04 Oct 2024 07:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Oct 2024 07:41 AM IST
सार

Kanpur News: ग्राउंड प्लस सेवन का प्रस्ताव शासन से पास हो गया है। भवन का प्रस्तावित बजट 47 करोड़ रुपये है। बता दें कि नए भवन में जनरल, सर्जिकल और प्राइवेट तीन तरह के रोगियों को भर्ती कर इलाज की व्यवस्था रहेगी। खास यह है कि सौ बेड का सर्जिकल आईसीयू अलग से होगा।

विज्ञापन
new seven-storey building will be built in Cardiology, 500 patients will get treatment, modular ICU
हृदय रोग संस्थान - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में नया सात मंजिला भवन बनेगा। इसमें प्रदेश का पहला मॉड्युलर आईसीयू होगा, जिसमें हवा का आदान-प्रदान हैपा फिल्टर के जरिये होगा। इसमें कोई रोगाणु नहीं रहेगा। इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रदेश में अभी किसी संस्थान में मॉड्युलर आईसीयू नहीं है।

विज्ञापन

इसके बन जाने से 500 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा सकेगा। अभी दो सौ मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है। इसके साथ ही दो प्राइवेट वार्ड होंगे। इनमें 50 बेड होंगे। रोगियों को कार्डियोलॉजी में प्राइवेट कक्ष की सुविधा भी मिलेगी। अभी कार्डियोलॉजी में प्राइवेट कक्ष की सुविधा नहीं है। कार्डियोलॉजी निदेशक ने बताया कि ग्राउंड प्लस सेवन का प्रस्ताव शासन से पास हो गया है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएन है। भवन का प्रस्तावित बजट 47 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उपकरण आदि की अलग से व्यवस्था की जाएगी। इसमें जनरल, सर्जिकल और प्राइवेट तीन तरह के रोगियों को भर्ती कर इलाज की व्यवस्था रहेगी। खास यह है कि सौ बेड का सर्जिकल आईसीयू अलग से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोगियों को ट्रॉली पर रखकर इलाज देना पड़ता है
अभी सर्जरी के रोगियों के लिए 20 बेड की व्यवस्था रहती है। उन्होंने बताया कि सामान्य रोगियों के लिए दो तल अलग से होंगे। इससे सामान्य रोगियों को बेड मिलने में आसानी रहेगी। अभी सभी बेड शत प्रतिशत भरे रहते हैं। बेड खाली न रहने पर फौरी तौर पर रोगियों को ट्रॉली पर रखकर इलाज देना पड़ता है।

वित्तीय स्वीकृति मिलते ही हो जाएगा काम शुरू
वहीं, बहुत से रोगी ऐसे आते हैं जो प्राइवेट कक्ष चाहते हैं और इसका खर्च दे सकते हैं। उनके लिए भी आसानी हो जाएगी। अभी प्राइवेट कक्ष चाहने वाले रोगियों के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं है। नया भवन बनने से प्राइवेट कक्ष भी मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि वित्तीय स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

दूसरे प्रदेशों से भी आते हैं रोगी
एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट में कानपुर और आसपास के 17 जिलों के अलावा दूसरे प्रदेश के रोगी भी इलाज के लिए आते हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड आदि के प्रांतों के रोगी भी यहां इलाज के लिए आते हैं। इंस्टीट्यूट के बेड 20 सालों से शत-प्रतिशत भरे रहते हैं। हर साल ओपीडी और भर्ती होने वाले रोगी मिलाकर औसत पांच हजार रोगी बढ़ जाते हैं।

नए भवन में ये सूविधाएं स्थिति

  • प्रथम, द्वितीय और तृतीय तल- जनरल वार्ड 150 बेड
  • चौथे और पांचवें तल पर सर्जिकल आईसीयू- 100 बेड
  • छठवें और सातवें तल पर प्राइवेट वार्ड- 50 बेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed